एक्सप्लोरर

जालौन: कुम्हारों पर पड़ रही है लॉकडाउन की मार, ग्राहक नहीं मिलने से खड़ा हुआ रोजी रोटी का संकट

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों की कमर टूट गई है. गर्मियों के सीजन में बुंदेलखंड में मिट्टी के बर्तनों की भारी डिमांड रहती है. लेकिन, लॉकडाउन के चलते इनके सामने अब रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

जालौन। पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने कहर बरपा रखा है. इस समय नौतपा चल रहा है. नौतपा का मतलब है कि इन 9 दिनों में सूरज की आग अपने चरम पर होती है. गर्मी तो बढ़ी है लेकिन उत्तर प्रदेश के जालौन में कुम्हारों पर लॉकडाउन की बड़ी मार पड़ी है. बुंदेलखंड में पारा 44 डिग्री के पार है. इस गर्मी में मिट्टी के बर्तनों की डिमांड बढ़ जाती है लेकिन, लॉकडाउन की वजह से उनके अरमानों पर पानी फिरता नजर आ रहा है.

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों की कमर टूट गई है. गर्मियों के सीजन में बुंदेलखंड में मिट्टी के बर्तनों की भारी डिमांड रहती है. लेकिन, लॉकडाउन के चलते इनके सामने अब रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है. इसी सीजन में मिट्टी के घड़े, सुराही और शीतल पेय पदार्थों के लिए कुल्लड़ बनाकर यह अपना व्यापार करते थे. जोकि लगभग गर्मियों की शुरुआत से बारिश के मौसम तक चलता था. लेकिन लॉकडाउन को लगभग 2 महीने पूरे हो चुके हैं और इस वजह से कुम्हारों का धंधा भी पूरी तरह से चौपट हो गया है.

मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों ने बताया कि गर्मियों की सीजन में व्यापार ठीक-ठाक हो जाता है उसी कमाई से परिवार का भरण पोषण पूरे साल भर करते हैं. लेकिन, इस बार कोरोना की मार ने लोगों को भुखमरी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है. न तो मिट्टी के बर्तन बिक पा रहे हैं और न ही सरकार की तरफ से किसी तरह की मदद मिल पा रही है. मिट्टी के घड़े बेचने वाली विमला देवी ने बताया उनके परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है. होली के बाद से माल मंगाकर रखा है लेकिन ग्राहक नहीं हैं. नवरात्र में घड़ों की बिक्री कोरोना की वजह से लॉकडाउन ने चौपट कर दी. अब इस गर्मी में भी ग्राहक नहीं है.

जालौन: कुम्हारों पर पड़ रही है लॉकडाउन की मार, ग्राहक नहीं मिलने से खड़ा हुआ रोजी रोटी का संकट

गौरतलब है कि, बुंदेलखंड में गर्मी कुछ ज्यादा ही पड़ती है और अधिकतर लोग मिट्टी के घड़े का ही पानी पीते हैं. घड़े का पानी स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर माना जाता हैं लेकिन इस बार इन मिट्टी के मटकों पर कोरोना कहर बनकर टूटा है. लोग बाहर निकल नहीं रहे हैं, जिसकी वजह से व्यापार भी पूरी तरह से लॉकडाउन हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget