एक्सप्लोरर

Jalaun News: टॉर्च दिखाई तो भागने लगे बाइक सवार बदमाश, सिपाही ने पीछा किया तो सिर में मार दी गोली, हुई मौत

Jalaun Murder: एसपी डॉ ईरज राजा ने बताया कि सिपाही भेदजीत ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान दो लड़कों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने गोली चला दी. गोली सिपाही के सिर में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई.

Jalaun Constable Murder: उत्तर प्रदेश के जालौन (Jalaun) में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉक्टर ईरज राजा पुलिस फोर्स और फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. साथ ही पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी (CCTV) खंगाल रही है ताकि बदमाशों को कोई सुराग लगाया जा सके. 

दरअसल, ये पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गोविंदम होटल का है यहां पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों पर टॉर्च मार दी, इसके बाद बदमाशों ने भागने का प्रयास किया तो सिपाही ने बदमाशों को पकड़ने के लिए बाइक से उनका पीछा किया इस पर बाइक सवार बदमाशों ने सिपाही पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया, जिससे सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई. सिपाही की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

जनपद की सीमाओं को सील किया गया

इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ईरज राजा मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का दौरा किया. इसके साथ ही फॉरेंसिक की टीम भी सबूत जुटाने में लग गई है. वही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जिले की सीमा की घेरा बंद कर दी है, साथ ही आसपास के जनपदों को भी अलर्ट कर दिया हैं. 

एसपी डॉ ईरज राजा ने कहा, 'उरई कोतवाली के हाईवे चौकी पर तैनात सिपाही भेदजीत की गोली मारकर हत्या की गई. सिपाही ने दो लड़कों का पीछा किया, उसी दौरान गोली चली. गोली सिपाही के सिर में लगी है. इस घटना में सिपाही भेदजीत सिंह की मौत हुई है. इस घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं. जल्द ही इस घटना का अनावरण कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि मृतक सिपाही मथुरा का रहने वाला है और उरई कोतवाली के हाईवे पर तैनाती थी. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही इस घटना का अनावरण कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Watch: शिवपाल यादव को नहीं भाया सीएम योगी का ये आरोप, ऐसे दिया जवाब, खोल दी पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget