एक्सप्लोरर

UP Politics: 'दुर्गापाठ का विरोध करने वाले बंगाल में कर रहे हैं पूजा', योगी के मंत्री जयवीर सिंह ने साधा निशाना

UP Poltics: नवरात्रि में यूपी के मंदिरों में दुर्गा पाठ कराये जाने पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, यह आत्मिक भाव का विषय है. सनातन संस्कृति को मजबूत करने का विषय है.

Chaitra Navratri 2023: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) ने नवरात्रि (Navratri 2023) के पहले दिन लखनऊ के काली बाड़ी मंदिर (Kali bari Temple) में दर्शन पूजन किया. उन्होंने मंदिर में दुर्गा सप्तशती (Durga Saptshati) का पाठ भी किया. इस दौरान मंत्री जयवीर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो लोग नवरात्रि में सरकार द्वारा दुर्गासप्तशति पाठ पर राजनीति कर रहे थे वो हाल ही में पश्चिम बंगाल में इन्ही माता के मंदिर में नमन और वंदन कर रहे थे.

दरअसल, यूपी सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की तरफ से सभी जिलों में सरकारी खर्च पर मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ कराने को कहा गया है. इस बीच नवरात्र के पहले दिन काली बाड़ी मंदिर पहुंचे मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जन-जन के कल्याण के लिए हम माता के चरणों में प्रार्थना करते हैं कि हमारा राष्ट्र एकता, अखंडता और मजबूती के साथ विश्व गुरु बने. मां का आशीर्वाद सभी को मिले, सभी लोग निरोगी रहें, लोक कल्याण हो. 

 विपक्षी दलों पर साधा निशाना

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा आज नवरात्र का पहला दिन है. दुर्गा सप्तशती का पाठ सभी मंदिरों में किया जा रहा है. सरकार की तरफ से भी मंदिरों में दुर्गा सप्तशती पाठ के लिए 9 दिनों तक करने का निर्णय लिया गया है. हमारा प्रयास है की सनातन संस्कृति मजबूत होगी, तभी राष्ट्र मजबूत होगा और राष्ट्रीय मजबूती के लिए लोक कल्याण की भावना के साथ हम माँ के दरबार में हाजिर है. इस पर सियासत नहीं होनी चाहिए. इस पर सियासत करने वाले लोग भी हाल ही में पश्चिम बंगाल में जाकर इन्हीं मंदिरों में नमन वंदन कर रहे थे.

यूपी के मंत्री ने कहा कि इस पर सियासत नहीं होनी चाहिए, यह आत्मिक भाव का विषय है. सनातन संस्कृति को मजबूत करने का विषय है, पुरातन संस्कृति को ताकत देने का विषय है. हमारी विरासत को सुरक्षित संरक्षित रखने का विषय है. जब तक यह संरक्षित रहेगी तब तक लोक कल्याण के साथ राष्ट्र का कल्याण होगा और देश विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता प्राप्त करेगा.

इस मामले पर न हो सियासत

इस मामले पर मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे भक्तों ने कहा कि हम लोग तो वैसे ही मां का आशीर्वाद लेने आते हैं, लेकिन सरकार की तरफ से भी इस तरह पूजा पाठ का आयोजन किया जाना एक अच्छा प्रयास है. कई भक्तों ने कहा कि ये काम तो बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था. अगर अब ऐसे आयोजन सरकार करा रही तो सभी को स्वागत करना चाहिए. जिसकी श्रद्धा और आस्था हो वो शामिल हों, जिसे नहीं शामिल होना कोई बाध्यता नहीं है, लेकिन कम से कम सियासत नहीं की जानी चाहिए. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य का छलका दर्द, कहा- 'अखिलेश यादव को हमेशा सम्मान दिया, लेकिन वो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget