एक्सप्लोरर

'बहुत मूर्ख लड़का है...', स्वामी रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा के वायरल वीडियो पर दिया बयान

Swami Rambhadracharya On Abhinav Arora: एक धार्मिक कार्यक्रम में स्वामी रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा के बर्ताव से नाराज होकर उसे स्टेज से नीचे उतार दिया था. इस पर अब उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है.

Swami Rambhadracharya Abhinav Arora Viral Video: बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनव मंच पर ताली बजाकर राम नाम का जयकारा लगा रहे हैं. तभी स्वामी रामभद्राचार्य ने उन्हें टोकते हुए मंच से नीचे उतरने के लिए कहा. इस पर वहां मौजूद सेवादारों ने तुरंत अभिनव को मंच से नीचे उतार दिया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर स्वामी रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है.

स्वामी रामभद्राचार्य ने एएनआई से बात करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कहा, "बहुत मूर्ख लड़का है, वो कहता है कि श्री कृष्ण भगवान उसके साथ पढ़ते हैं. भगवान कृष्ण उसके साथ पढ़ेंगे. मैंने तो वृंदावन में भी उसको बहुत डांटा था."   

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें अभिनव अरोड़ा जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की धार्मिक सभा में मौजूद थे. इस वीडियो में देखा जा सकता है कोई व्यक्ति स्वामी रामभद्राचार्य से कुछ बात कह रहा था. इसी बीच अभिनव अरोड़ा जाकर स्वामी रामभद्राचार्य के पास खड़ा हो गए और जयकारा लगाने लगे 

ऐसे में स्वामी रामभद्राचार्य को यह बर्ताव पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा, 'नीचे उतारिए इनको मेरी भी मर्यादा है.' रामभद्राचार्य का अभिनव अरोड़ा को स्टेज से उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

बता दें सोशल मीडिया पर इन दिनों 10 साल के अभिनव अरोड़ा के खूब वीडियो वायरल होते रहते रहते हैं. कोई उन्हें फ्रॉड कहता है तो कोई कहता है माता-पिता ने फर्जी बाबा बनाया है. वहीं कोई वाकई में इस बच्चे को संत मानता है. अलग-अलग लोगों की धारणाएं भी अलग हैं, लेकिन सोशल मीडिया का एक तबका अभिनव अरोड़ा को खूब ट्रोल करता रहता है. 

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी विवाद में सर्वे की मांग खारिज होने पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget