एक्सप्लोरर

Jagadguru Rambhadracharya: अयोध्या में आयोजित होगा जगद्गुरु रामभद्राचार्य के जन्म का अमृत महोत्सव, PM मोदी भी होंगे शामिल

Jagadguru Rambhadracharya News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास के मुताबिक नौ दिनों के अमृत महोत्सव में दुनिया भर के लाखों श्रद्धालु अयोध्या आएंगे.

UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) के लोकार्पण के साथ ही पद्मश्री जगद्गुरु रामभद्राचार्य (Jagadguru Rambhadracharya) के जन्म का अमृत महोत्सव भी आयोजित होगा. जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्यों की ओर से यह अमृत महोत्सव 14 से 22 जनवरी तक अयोध्या में आयोजित किया जाएगा. नौ दिनों तक आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी शामिल होंगे. पीएम मोदी समेत अलग-अलग दिनों में महोत्सव में शामिल होने वाले खास मेहमानों को औपचारिक तौर पर न्योता भेजा जा चुका है.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास के मुताबिक नौ दिनों के इस अमृत महोत्सव में दुनिया भर के लाखों श्रद्धालु अयोध्या आएंगे. इसी दौरान अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का लोकार्पण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह भी होना है. आचार्य रामचंद्र दास का कहना है कि इस दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को आनंद की दोहरी अनुभूति होगी. उन्हें गुरु और गोविंद दोनों का आशीर्वाद एक ही जगह पर मिल सकेगा.

'ज्ञानवापी हिंदुओं की जगह'

आचार्य रामचंद्र दास ने ज्ञानवापी और मथुरा विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि ज्ञानवापी नाम आते ही यह साफ हो जाता है कि यह हिंदुओं की जगह है. इस मामले में अब मुसलमानों को अपना दावा छोड़ कर मिसाल पेश करनी चाहिए. वैसे एएसआई सर्वे के बाद खुद ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उनके मुताबिक मथुरा का विवाद भी गलत है. सभी जानते हैं कि वह जगह भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थान है.

'मथुरा मामले में कोर्ट में पेश करेंगे सबूत'

रामचंद्र दास ने दावा किया कि हमारे गुरु रामभद्राचार्य अयोध्या के राम मंदिर विवाद की तरह मथुरा मामले में भी कोर्ट में सबूत पेश करेंगे. यह ऐसे सबूत होंगे, जिनसे यह साफ हो जाएगा कि वहां पहले से मंदिर था और यह वो जगह है जहां भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थान है. उन्होंने कहा कि देश में अब धार्मिक स्थलों को लेकर बेवजह के विवाद नहीं खड़े करने चाहिए। उनके मुताबिक हिंदुओं ने कभी भी मक्का-मदीना पर कोई दावा पेश नहीं किया.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर क्या बोले रामचंद्र दास?

आचार्य ने बागेश्वर धाम सरकार के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक युवा संत अगर हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कहता है तो सभी को उसका समर्थन करना चाहिए. धीरेंद्र शास्त्री के दावों में कुछ भी गलत नहीं है. वह जो चमत्कार दिखाते हैं, उसके लिए उन्हें ईश्वरीय शक्ति मिली हुई है. वह किसी को खुद नहीं बुलाते, लोग उनके पास चलकर जाते हैं. अगर उनकी इस विद्या से लोगों को फायदा हो रहा है तो इसमें भला किसी को क्या आपत्ति हो सकती है. बता दें कि आचार्य रामचंद्र दास धार्मिक यात्रा पर चित्रकूट से प्रयागराज आए हुए हैं.

ये भी पढ़ें- Ghosi By Election 2023: घोसी उपचुनाव में अखिलेश का सवर्ण दांव, बीजेपी और राजभर का गठबंधन PDA फॉर्मूले पर पड़ेगा भारी?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget