एक्सप्लोरर

बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना बेहद कठिन है: कनिका कपूर

बेबी डॉल' और 'चिट्टिइयां कलायां' जैसे बेहतरीन गाना गाने वाली सिंगर कनिका कपूर ने अपनी आवाज से बॉलीवुड में एक खास जगह बना ली है।

मुंबई, एंटरटेनमेंट डेस्क। कनिका कपूर फिल्मी दुनिया में एक जाना-माना नाम है। कनिका कपूर अपनी दिलकश आवाज का जलवा बिखेरकर हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देंगी। कनिका कपूर का कहना है कि बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना बहुत ही मुश्किल है और फिल्मी दुनिया में उनका सफर आसान नहीं रहा है।

View this post on Instagram
 

Yess!! It was love at first sight!! Love you @lylamarker Happy birthday

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

साल 2012 में उनको एक गाने ने रातोंरात पहचान दिलाई। गाने के बोल है 'जुगनी जी' और उसके बाद कनिका कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। 'बेबी डॉल', 'लवली', 'छिल गए नैना' और 'देसी लुक' जैसे गानों को अपनी दमदार आवाज में गाकर कनिका ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया। कनिका कपूर का कहना है कि साल 2012 से अपने अब तक के सफर में उन्हें भी काफी संघर्षो का सामना करना पड़ा है।

View this post on Instagram
 

️️️

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

कनिका ने बताया कि, इस सफर की शुरुआत कुछ कठिनाइयों के साथ हुई। जब मैं मुंबई आई तब मैं यहां किसी को नहीं जानती थी और मुझे यह भी नहीं पता था कि इंडस्ट्री में काम कैसे करते हैं। धीरे-धीरे मैंने अपना रास्ता बनाया और मेरा पूरा ध्यान म्यूजिक बनाने और अपना बेस्ट देने में था जो मैं कर सकती थी और कर सकती हूं।

View this post on Instagram
 

Thank you @tods @leonardo.dellavalle #MFW #milano #Tods @storiesofshabeeb Makeup @famidamua

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

कनिका कपूर का ये मानना है बॉलीवुड में किसी चीज को पाने के लिए एक कठिन रास्ता तय करना पड़ता है। इंडस्ट्री में सफलतापूर्वक सात साल बिताने के बाद भी कनिका में महत्वाकांक्षाओं की कोईकमी है। उन्होंने कहा, "मेरा लक्ष्य दुनिया भर के कुछ कलाकारों संग काम करने का है। इस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता कनिका के लिए कभी आसान नहीं रहा। कनिका हमेशा से ही गायन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती थीं, लेकिन साल 1997 में महज 18 साल की उम्र में एक बिजनेसमैन संग उनकी शादी हो गई और वह लंदन चली गईं जहां उन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया।

View this post on Instagram
 

@brunellocucinelli @carolinacucinelli @vogueitalia #milano #MFW ️

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

साल 2012 में कनिका तलाक के बाद सिंगर बनने के लिए मुंबई आ गईं थी। कनिका कपूर ने कहा कि, मेरी उम्र कम थी और मैं मां बनकर गर्वित थी। हर लड़की को वह जो है उस पर गर्व होना चाहिए। मां बनना एक स्वाभाविक घटनाक्रम है और मां बनने के चलते आपको अपने सपने को पूरा करने या कुछ ऐसा करने जिससे आपको लगाव है, को नहीं रोकना चाहिए। यह मुश्किल था, लेकिन इन सभी का मुझे गर्व है। संगीत की दुनिया से जुड़ने से पहले कनिका लंदन में एक सोशल इन्फ्लुएन्सर थीं। यह उनका गाना 'जुगनी जी' ही था जो हिट रही और जिसके चलते उन्हें बॉलीवुड में पांव जमाने में मदद मिली।

View this post on Instagram
 

#Milano #mfw #ss20

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

कनिका ने कहा, लंदन में रहने के दौरान मैं एक सोशल इन्फ्लुएन्सर थी। मैं एक म्यूजिकल आर्टिस्ट हूं और मैं हमेशा पहले एक सिंगर रहूंगी। साल 2012 में 'जुगनी जी' मेरी एक यूट्यूब हिट थी और बॉलीवुड में यह मेरा पहला कदम था। एकता कपूर को यह गाना बहुत पसंद आया और उन्होंने 'रागिनी एमएमएस 2' में 'बेबी डॉल' गाने का मुझे मौका दिया। इसके बाद मुझे पीछे पलटकर नहीं देखना पड़ा। कनिका हाल ही में मिलान फैशन वीक में एक गेस्ट के तौर पर नजर आई थीं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget