एक्सप्लोरर

सीएम योगी कर सकते हैं सितंबर में इजरायल का दौरा, राजदूत ने किया आमंत्रित

इजरायल के राजदूत रोन मलका ने सितंबर 2019 में तेल अवीव में होने वाली डिफेंस कॉन्फ्रेंस और नवंबर 2019 में इजरायल में जल संरक्षण पर आयोजित होने वाली कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित भी किया।

लखनऊ, अनुभव शुक्ला। इजरायल के राजदूत रोन मलका ने गुरुवार शाम लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने कहा कि भारत व इरायल के सम्बन्ध बहुत पुराने हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इरायल के साथ अपने सम्बन्ध और मजबूत करना चाहता है, जिससे भारत और इरायल के सम्बन्धों में और प्रगाढ़ता आएगी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने देर रात एक बयान मे बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने इरायल के राजदूत को कृषि प्रबन्धन, कृषि विपणन, रक्षा कोरीडोर, सिंचाई एवं फसल प्रबन्धन, भूगर्भ जल, कौशल विकास, डेयरी, अवस्थापना विकास, अंतर्देशीय जल मार्ग, एक्सप्रेस-वे निर्माण में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। इन क्षेत्रों में इरायल की तकनीक और उनके अनुभव से काफी लाभ उठाया जा सकता है। इनमें भारत और इजरायल के सहयोग से उत्तर प्रदेश बड़े पैमाने पर लाभान्वित हो सकता है।

इस अवसर पर इजरायल के राजदूत ने कहा कि भारत इज़राइल का सामरिक (स्ट्रैटिजिक) भागीदार है। उनका देश भारत की हरसम्भव सहायता करेगा। इजरायल उत्तर प्रदेश में एक ‘फ्लैगशिप प्रोग्राम’ स्थापित करना चाहता है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका देश तत्पर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कृषि, जल संरक्षण एवं रीचार्जिंग, पेयजल आपूर्ति, जल पुनर्चक्रण, सिंचाई, पुलिस आधुनिकीकरण, खाद्य प्रसंस्करण आदि क्षेत्रों में इजरायली अनुभव तथा तकनीक के इस्तेमाल से काफी लाभ उठाया जा सकता है।

सीएम जा सकते हैं इजरायल इजरायल के राजदूत ने सितंबर 2019 में तेल अवीव में होने वाली डिफेंस कॉन्फ्रेंस और नवंबर 2019 में इजरायल में जल संरक्षण पर आयोजित होने वाली कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री ने इजरायल के राजदूत के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए इजराइल आने का आश्वासन भी दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
राजकुमार भाटी विवाद पर सपा सांसद प्रिया सरोज का बयान, कहा- 'BJP हमेशा नफरत...'
राजकुमार भाटी विवाद पर सपा सांसद प्रिया सरोज का बयान, कहा- 'BJP हमेशा नफरत...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget