एक्सप्लोरर

UP: रामायण सर्किट रेल की दूसरी यात्रा की शुरूआत 24 अगस्त से होगी, इन स्थानों के होंगे दर्शन

IRCTC Ramayana Circuit Train: आईआरसीटीसी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरी रामायण सर्किट रेल यात्रा की शुरूआत 24 अगस्त से होगी और यह यात्रा 19 रात्रि और 20 दिन में संपूर्ण होगी.

IRCTC Ramayana Circuit Train Second Trip: भारत गौरव ट्रेन पर आधारित रामायण सर्किट रेल यात्रा के सफल संचालन के उपरांत एक बार फिर पर्यटकों की मांग के मद्देनजर आगामी 24 अगस्त से दूसरी रामायण सर्किट रेल यात्रा की शुरूआत होगी. आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने शनिवार को यह जानकारी दी . सिन्हा ने बताया कि रामायण सर्किट रेलयात्रा दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर यह यात्रा 19 रात्रि और 20 दिन में संपूर्ण होगी. उन्होंने बताया कि पहले की भांति ट्रेन भगवान राम से जुड़े स्थलों जैसे अयोध्या, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हंपी, रामेश्वरम, कांचीपुरम एवं भद्राचलम का दर्शन कराएगी.

अधिकारी ने बताया कि इस ट्रेन में थर्ड एसी श्रेणी के कोच होंगे, जिसमें कुल 600 यात्रियों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन के साथ सफर का आनंद लेने की सुविधा होगी. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रुपये 84 हजार, दो/तीन लोगों के साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 73,500 रुपये प्रति व्यक्ति है. सिन्हा ने बताया कि एक बच्चे के लिए पैकेज का मूल्य रुपये 67,200 रुपये होगा. उन्होंने बताया कि इस यात्रा में आईआरसीटीसी द्वारा पहले 100 यात्रियों की बुकिंग पर दस प्रतिशत का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ईएमआई पर भी पैकेज बुक किया जा सकता है.

UP: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर होंगे UP के 75 बस स्टैंड, सीएम योगी ने दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि इस यात्रा पर पात्रता के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ लेने की सुविधा होगी. सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, बसों द्वारा स्थानीय यात्रा तथा रात्रि विश्राम के दौरान होटलों में ठहरने की कमफर्ट क्लास एवं सुपिरियर क्लास के कमरों की भी सुविधा रहेगी.

GRP Constable Murder Case: BSP के पूर्व सांसद उमाकांत यादव दोषी करार, सजा को लेकर सोमवार को सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget