एक्सप्लोरर

BCCI और फ्रेंचाइजियों के बीच नहीं हुई बैठक, क्या रद्द होगा IPL 2020?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और फ्रेंचाइजियों के बीच मंगलवार को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग पर मीटिंग होनी थी, लेकिन इस मीटिंग को बीसीसीआई ने रद्द कर दिया है।

कोरोना वायरस के चलते आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। हालांकि अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल 2020 को रद्द किया जा सकता है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और फ्रेंचाइजियों के बीच मंगलवार को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग पर मीटिंग होनी थी, लेकिन इस मीटिंग को बीसीसीआई ने रद्द कर दिया है। इस मीटिंग के रद्द होने के बाद अब आईपीएल के रद्द होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बतादें कि भारत में इस महामारी के चलते 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया ने कहा कि मानवता पहले है, इसके बाद कुछ भी दूसरे नंबर पर आता है। अभी तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है तो ऐसे में इसका कोई मतलब नहीं है कि अभी आईपीएल के आयोजन पर पर बात की जाए। अगर आईपीएल नहीं होता है तो न सही।

आईपीएल की एक और अन्य फ्रेंचाइजी मालिक ने नाम सामने न लाने की बात कहकर पीटीआई से कहा कि इस वक्त इस मसले पर कोई भी बात करने का कोई अर्थ नहीं है। पूरा देश लॉकडाउन में है। हमें अभी उन मामलों से निपटना चाहिए जो आईपीएल से भी बहुत ज्यादा जरूरी हैं।

गौरतलब है कि आईपीएल का आगाज 29 मार्च से होना था। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के मैदान पर खेला जाना था, लेकिन पूरे विश्व में फैले कोराना वायरस ने खेल की प्रतियोंगिताओं को प्रभावित किया है।

इस बीच बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा है कि अगर ओलंपिक जैसे खेल एक साल के लिए स्थगित हो सकते हैं, तो आईपीएल उसके सामने बहुत छोटी चीज है। इस समय सरकार विदेशी नागरिकों को वीजा देने पर सोच भी नहीं रही है तो हम आईपीएल के आयोजन पर कैसे कुछ सोच लें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget