एक्सप्लोरर

राम मंदिर की लहर में सवार BJP को इस सीट पर नहीं मिला था किनारा

देवरिया का सलेमपुर संसदीय क्षेत्र तीस वर्ष तक समाजवादियों के कब्जे में रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सामने यहां चुनौती बड़ी है।

गोरखपुर, एबीपी गंगा: यूपी में एक सीट ऐसी भी है जहां राम मंदर आंदोलन की लहर पर सवारी करने के बाद भी बीजेपी को किनारा नहीं मिला था। ये सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है। देवरिया का सलेमपुर संसदीय क्षेत्र तीस वर्ष तक समाजवादियों के कब्जे में रहा है। इस सीट पर भाजपा को सिर्फ एक बार 2014 में विजय मिली थी। रोचक बात ये है कि राम मंदिर आंदोलन की लहर में भी बीजेपी समाजवादियों का ये किला नहीं भेद पाई थी।

बीजेपी को करना पड़ा लंबा इतजार

सलेमपुर लोकसभा सीट 1952 में अस्तित्व में आई। अस्तित्व में आने के बाद से ही ये सामान्य श्रेणी की सीट रही है। यह संसदीय क्षेत्र उन क्षेत्रों में शुमार है जहां जीत हासिल करने के लिए बीजेपी को लंबा इंतजार करना पड़ा। 1952 में हुए पहले आम चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विश्वनाथ राय ने जीत हासिल की और यहां के पहले सांसद बने। 1971 तक कांग्रेस ने लगातार पांच बार सलेमपुर की सीट पर कब्जा किया।

टूल गया कांग्रेस का तिलिस्म

1977 में भारतीय लोकदल के राम नरेश कुशवाहा ने कांग्रेस का तिलिस्म तोड़ा और यहां से पहले गैर-कांग्रेसी सांसद बने। राम नगीना मिश्र 1980 में कांग्रेस (आइ) और 1984 में कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए। 1989 और 1991 में जनता दल के हरिकेवल ने जीत हासिल की। 1991 में भाजपा ने रामविलास राव को पहली बार प्रत्याशी उतारा। राम लहर के बावजूद रामविलास राव कमल खिलाने में कामयाब नहीं हुए। उन्हें जनता दल के हरिकेवल प्रसाद के हाथों शिकस्त ङोलनी पड़ी।

2019 में बड़ी है चुनौती

1996 में सपा के हरिवंश सहाय ने जनता दल की लगातार तीसरी जीत के सपनों पर पानी फेर दिया। 1998 में हुए चुनावों में हरिकेवल प्रसाद ने समता पार्टी के टिकट पर सपा से अपनी पिछली हार का बदला ले लिया। 1999 में बब्बन राजभर ने सलेमपुर में बसपा को पहली जीत दिलाई। 2004 में सपा के हरिकेवल प्रसाद और 2009 में बसपा के रमाशंकर राजभर ने सीट पर कब्जा जमाया। 2014 में भाजपा ने रविंद्र कुशवाहा पर दांव लगाया और पहली बार जीत का स्वाद चखा। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सामने एक बार फिर इस सीट पर कब्जा बरकरार रखने की चुनौती है।

आंकड़ों की जुबानी

कुल मतदाता : 1970664

पुरुष :1075480

महिला : 895113

परिवार : 91896

मतदान केंद्र : 1333

साक्षरता दर : 73.43 फीसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की नई पहचान'
CM योगी बोले- 'कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की नई पहचान'
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget