एक्सप्लोरर

Interim Budget 2024: अखिलेश यादव का दावा- 'BJP ने बजटों का एक दशक पूरा करके शर्मनाक रिकार्ड बनाया, ये विदाई बजट है'

Interim Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार एक फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी अंतरिम बजट पेश किया. जिस सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है.

Akhilesh Yadav On Interim Budget: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार को सुबह 11 अंतरिम बजट किया. ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश हुआ. निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि घरों को बिजली उत्पादन इकाइयों में बदलने के प्रयास में, केंद्र सरकार छत पर सौर ऊर्जा और मुफ्त बिजली को लोकप्रिय बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी. वहीं केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रया सामने आई है.

अखिलेश यादव मोदी सरकार के अंतरिम बजट को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है. भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है. ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है.

प्रति माह 300 यूनिट तक मिलेगी मुफ्त बिजली
लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा, ''एक करोड़ परिवार प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त कर सकेंगे.''उन्होंने कहा कि मुफ्त सौर ऊर्जा और बिजली वितरण कंपनियों को बेचने से परिवारों को 15- 18 हजार रुपये तक की बचत होगी. उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का अनुसरण करती है कि सरकार 1 करोड़ घरों पर छत पर सौर ऊर्जा स्थापित करने के लक्ष्य के साथ प्रधान मंत्री सूर्योदय योजना शुरू करेगी.

वित्त मंत्री ने कहा, पीएम मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन पर कहा था, "इससे न केवल गरीबों और मध्यम वर्ग का बिजली बिल कम होगा बल्कि भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा."

ये भी पढ़ें: Ram Mandir News: 'आठ करोड़ हिन्दुओं के पसीने की कमाई से बना राम मंदिर, किसी व्यक्ति विशेष के पैसे से नहीं'- प्रवीण तोगड़िया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget