एक्सप्लोरर

सहारनपुर: इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम की स्थापना का टेंडर हुआ फाइनल, बदलेगी शहर की सूरत

सहारनपुर में एक ही छत के नीचे सभी विभागों से जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिये इंटीग्रेटेड कमांड सिस्टम की नींव तैयार करने की शुरुआत हो गई है. इसके तहत ट्रैफिक व्यवस्था, सफाई जैसे जरूरी इंतजाम यहां से संचालित किये जाएंगे.

सहारनपुर. सहारनपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत एक बार फिर नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपए का बजट तैयार किया गया है. सहारनपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं और वहीं सहारनपुर स्मार्ट सिटी के सुंदरीकरण में भी करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं. लेकिन कहीं पर भी धरातल पर कुछ भी देखने को नहीं मिलता है. आज भी शहर की हालत जस की तस बनी हुई है. अब देखना ये होगा कि सहारनपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जो यह बजट, कमांड कंट्रोल सेंटर का आया है, क्या इसमें भी बड़ा खेल देखने को मिलेगा?

एक छत के नीचे कमांड कंट्रोल सिस्टम

आपको बता दें कि इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम एक ही छत के नीचे बनाया जा रहा है. जिसका टेंडर जापान की एनईसी लिमिटेड कंपनी को दिया गया है और इस कार्य को पूरा करने के लिए इस कंपनी को एक वर्ष का समय भी दिया गया है. इस कंट्रोल सिस्टम के तहत सहारनपुर में 1000 कैमरे लगाए जाएंगे और 200 किलोमीटर तक की ऑप्टिकल फाइबर केबल इसमें लगाई जाएगी.

सारी व्यवस्थाएं एक जगह

इस कमांड के तहत शहर के अंदर ट्रैफिक व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, क्राइम कंट्रोल पूरी तरह से एक ही छत के नीचे निगरानी कर इस व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा. अगर कोई व्यक्ति ट्रैफिक के नियमों का पालन नहीं करता या फिर सफाई के तहत पूरे नियमों का पालन न करते हुए कूड़ा इधर उधर फेंकता है तो उन कैमरों में सारी गतिविधियां रिकॉर्ड होंगी.

जिसके बाद सीधा उन लोगों के घर नोटिस भेज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. इसके अलावा वाटर टैक्स, हाउस टैक्स, कूड़ा घर, नाले की साफ सफाई सभी की समीक्षा एक ही स्थल पर एक छत के नीचे बैठकर की जाएगी. इस पूरी परियोजना में 100 करोड़ की लागत आएगी.

क्या कहना है कमिश्नर का

कमिश्नर संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लोग अगर कोई ट्रैफिक नियम के उल्लंघन करता है तो सब इन कैमरे में रिकॉर्ड हो जाएगा यही नहीं बिना किसी इंटरफेयर के उनके घरों में नोटिस पहुंच जाएगा. इसके अलावा अगले 3 महीनों में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 1000 करोड़ रुपए की टेंडर की परियोजनाएं हम पूर्ण करने जा रहे हैं. जिसमें एक कड़ी आज थी 200 करोड़ के स्मार्ट रोड के टेंडर होने जा रहे हैं. इसके अलावा और भी बहुत महत्वपूर्ण टेंडर भी अगले कुछ माह में पूरे हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें.

यूपी: स्कॉलरशिप की सूचना में गड़बड़ियों के बाद 17 कॉलेज शक के दायरे में, जारी किया गया नोटिस

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget