एक्सप्लोरर

Independence Day 2023 Security: स्वतंत्रता दिवस से पहले बढ़ाई गई राजधानी लखनऊ की सुरक्षा, उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

Lucknow on High Alert: एटीएस से मिली जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा गया है. वहीं लखनऊ में 77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Independence Day 2023 Security: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर में कई कार्यक्रम का आयोजन होना है. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस टीमें सड़कों पर संदिग्ध वाहनों का निरीक्षण कर रही हैं. इसके साथ ही शहर की कई सड़कों और चौराहों पर आंशिक रूप से बैरिकेडिंग की गई है. वहीं स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट कई मुख्य जगहों पर सुरक्षा उपायों का मूल्यांकन कर रहे हैं. 

फिलहाल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा गया है. राज्य के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की ओर से किए गए एक खुलासे के बाद यह कदम उठाया गया है. दरअसल हाल ही में मुरादाबाद में एक 24 वर्षीय संदिग्ध आतंकवादी अहमद रजा को गिरफ्तार किया गया था. जिससे पूछताछ में पता चला है कि उसने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक हमले की योजना बनाई थी.

अमेरिका पिस्तौल और कारतूस बरामद

उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक प्रेस नोट रिलीज करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि आतंकवादी अहमद रजा ने पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ऑपरेटिव वलीद के निर्देश पर अमेरिका में बनी एक ऑटोमेटिक पिस्तौल भी खरीदी थी. एटीएस अधिकारियों के अनुसार उन्होंने मुरादाबाद में रजा के गांव के पास एक जगह पर छुपाई गई .32 बोर की अमेरिका पिस्तौल, मैगजीन और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.

स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ाई गई सुरक्षा

वहीं एटीएस का कहना है कि रजा कथित तौर पर हिजबुल मुजाहिदीन के बुरहान वानी और जाकिर मूसा से काफी प्रभावित था, इसके अलावा वह पाकिस्तानी हैंडलर और दो हिजबुल कमांडरों के साथ लगातार संपर्क में बना हुआ था. फिलहाल लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया है. पुलिस टीमें लगातार सड़कों पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही हैं. इसके साथ ही पुलिस ने बम निरोधक दस्तों को मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कई बड़े बाजारों के साथ ही कई अन्य सार्वजनिक जगहों पर तैनात किया है.

यह भी पढ़ेंः

UP News: यूपी के मदरसों में धूमधाम से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस, योगी के मंत्री ने निर्देश किया जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget