एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप 2011 पर रैना का दिलचस्प खुलासा, केला-सेब खाकर जीता था पाकिस्तान के खिलाफ मैच

रैना का कहना है कि इस मैच में खाना नहीं मिला था। लिहाजा, हमने ये मैच केला, सेब और सैंडविच खाकर खेला था।

भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने साल 2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। मोहाली में खेले गए इस मैच के दौरान दिलचस्प किस्सा रैना को आज भी याद है। रैना का कहना है कि इस मैच में खाना नहीं मिला था। लिहाजा, हमने ये मैच केला, सेब और सैंडविच खाकर खेला था।

भारत और पाकिस्तान का मैच प्रेशर वाला मैच होता है। इस मैच को देखने दोनों देशों के प्रधानमंत्री यहां पहुंचे थे। रैना बताते हैं कि कई वीवीआईपी के आने के चलते कैटरिंग सर्विस नहीं आई जिस कारण हमारे लिए खाना नहीं आया। खिलाड़ी खाना खाने के लिए कह रहे थे जिससे सचिन तेंदुलकर नाराज हो गए। सचिन ने कहा कि मैच खेलने आए हो या खाना खाने। रैना ने कहा कि इसके बाद मैंने केला और सेब खाकर अपना काम चला लिया। वीरू पाजी मेरे पास आए और कहा- "मुझे तो दाल-चावल खाने हैं, मैं भूखा नहीं खेल सकता।" सचिन इस बात से नाराज हो गए और कहा कि केला खा लो, सेब खा लो, सैंडविच खा लो। इसके बाद हम सभी खिलाडि़यों ने यही खाकर काम चलाया।

रैना ने आगे कहा कि ये मैच फाइनल से भी ज्यादा दबाव वाला था। दरअसल, इस मैच में एक के बाद एक सब आउट होते जा रहे थे। कोहली, युवराज के बाद धोनी भी ज्यादा देर नहीं टिके। ऐसे में मुझपर काफी दबाव था। हालांकि इस मैच में मैंने नाबाद 36 रन की पारी खेली।

33 वर्षीय खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना ने 226 वनडे मैच में साढ़े 5 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, 18 टेस्ट मैच में उन्होंने करीब 800 रन जोड़े हैं। रैना 78 टी-20 मैच भी खेल चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से 1600 रन निकले हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget