एक्सप्लोरर

India vs Bharat: इंडिया या भारत...मौलाना तौकीर रजा का पीएम मोदी पर निशाना, जानें क्या कहा

Bharat vs India Controversy: आईएमसी के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि इंडिया बनाम भारत में लोग हिंदुस्तान को भूल चुके हैं, जो इसमें से एक भी नाम खत्म करेगा, वो देशद्रोही है.

UP News: पाकिस्तान (Pakistan) में इन दिनों गिलगित बाल्टिस्तान को भारत में विलय करने की मांग हो रही है. लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly)  से इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा (Tauqeer Raza) का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा है की सिंधु को तो हम अपना कहते ही हैं, हम तो चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इसे अखंड भारत बनाए. वहीं इंडिया बनाम भारत के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि ये सिर्फ इंडिया को नहीं, हमारे देश को, भारत को खत्म करना चाहते हैं.

तौकीर रजा ने कहा, "इंडिया बनाम भारत के नाम पर राजनीति हो रही है. आरएसएस-बीजेपी इंडिया से इतनी खौफजदा हो गई है कि इंडिया को खत्म करने पर आ गई. इंडिया बनाम भारत में लोग हिंदुस्तान को भूल चुके हैं, जो इसमें से एक भी नाम खत्म करेगा, वो देशद्रोही है. ये सिर्फ इंडिया को नहीं, ये हमारे देश को, भारत को खत्म करना चाहते हैं. मोदी अब फिर से नहीं आ रहे हैं, मोदी जा रहे हैं."

'राजनीतिक लाभ के लिए इंडिया रखा गया गठबंधन का नाम'

आईएमसी अध्यक्ष ने आगे कहा, "गठबंधन का नाम इंडिया राजनीतिक लाभ लेने के लिए रखा गया है. बीजेपी उससे भी ज्यादा गलत कर रही है. बीजेपी कहती है कि इंडिया गुलामी का प्रतीक है, जबकि गुलामी का प्रतीक राष्ट्रगान है. बीजेपी वाले भी पहले ये कहते रहे हैं कि अधिनायक शब्द का प्रयोग किंग जोर्ज के सम्मान के लिए किया गया था. उनको भारत का भाग्य विधाता बताया गया था. मैं तो कह रहा हूं कि अगर मुस्लिम शायरों से दिक्कत है तो हिंदू शायरों से एक अच्छा राष्ट्रगान लिखवाया जाए, जो 26 जनवरी को गाया जाए."

15 अक्टूबर को रामलीला मैदान में होगी मुस्लिम महापंचायत

रजा ने कहा कि हम न एनडीए के साथ हैं और न ही इंडिया के साथ हैं. हम तीसरा मोर्चा तैयार करने जा रहे हैं. इसके लिए हमने दिल्ली में रामलीला मैदान के लिए अनुमति मांगी है. 15 अक्टूबर को रामलीला मैदान में मुस्लिम महापंचायत होगी, जिसमें रणनीति तैयार की जाएगी. इस दौरान उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर कहा कि एसी-एसटी और मुसलमान को दबाया जा रहा है. वहीं हिंदू राष्ट्र पर कहा कि हम हिंदुस्तानी है, सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा, हिंदी हैं हम वतन है हिन्दोस्तां हमारा, अपनी एक मात्रा का अंतर हटा सकते हैं तो हम उनके साथ हैं.

एक देश, एक चुनाव एक शिगुफा- तौकीर रजा

साथ ही रजा ने कहा कि एक देश, एक चुनाव एक शिगुफा है, इससे लोगों को उलझया जा रहा है. मंहगाई, मणिपुर और नूंह पर चर्चा नहीं करनी पड़े इसलिए ये सब हो रहा है. बीजेपी ने हज सब्सिडी खत्म कर दी, उसका खामियजा ये हुआ कि एयर इंडिया बिक गई. हाजियों के पैसे से एयर इंडिया चल रही थी. वहीं सनातन धर्म को लेकर दिए जा रहे विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि एक-दूसरे की आस्था से किसी को खिलवाड़ नहीं करना चाहिए. ये राजनितिक लाभ के लिए किया जा रहा है. मोदी की विदेश नीति पर उन्होंने कहा कि जी20 चल रहा है, दिल्ली में लॉकडाउन लगा हुआ है. हमारे देश की 2 हजार किमी पर चीन ने कब्जा कर लिया है. मोदी अब फिर से प्रधानमंत्री नही बनेंगे, मोदी जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में डीजे पर सख्त पाबंदी लगाई गई है.

ये भी पढ़ें- Bareilly Shobha Yatra Incident: बरेली में शोभा यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से VHP के तीन कार्यकर्ता झुलसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget