एक्सप्लोरर

Independence Day History: भारत छोड़ो आंदोलन का काशी पर पड़ा था गहरा प्रभाव, काशी में भी हुई थी चौरी चौरा जैसी घटना

Varanasi News: देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी भी स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण केंद्र रही है. 1942 में महात्मा गांधी की तरफ से शुरू किए गए भारत छोड़ो आंदोलन का वाराणसी पर गहरा प्रभाव पड़ा था.

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा देश क्रांतिकारियों को नमन कर रहा है. आज स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े अनेक संघर्षों को हर भारतवासी सुनना चाहता है. देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी भी स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण केंद्र रही है. इस जनपद में ही अनेक ऐसे आंदोलन रहे हैं जिसने वृहद स्तर पर न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि दूसरे राज्यों पर भी गहरा प्रभाव छोड़ा था . 1942 के दौर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू हुए भारत छोड़ो आंदोलन ने बनारस के लोगों पर मानो स्वतंत्र भारत की तस्वीर को  पूरी तरह साफ कर दिया था .

काशी के क्रांतिकारी पर स्वतंत्र रूप से शोध कर रहे नित्यानंद राय 1942 के दौर के बारे में बताते हैं कि भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तरफ से अगस्त 1942 में शुरू किए गए भारत छोड़ो आंदोलन का वाराणसी पर गहरा प्रभाव पड़ा था. बापू के आह्वाहन पर मानो काशी वालों ने स्वतंत्र भारत के लिए अंग्रेजी हुकूमत के छाती पर चढ़कर ललकारना शुरू कर दिया था. BHU छात्रों ने इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

काशी में भी घटा था चौरी चौरा कांड
वाराणसी के साथ-साथ आसपास के जनपद में भी वह जन-जन तक पहुंच कर अंग्रेजों के भारत छोड़ो आंदोलन का संदेश पहुंचाते थे. इसका प्रभाव इतना पड़ा था कि लोगों ने सरकारी दफ्तर, थाना, कार्यालय और ब्रिटिश अफसरों के ठिकानों पर 1942 अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही तिरंगा फहराना शुरू कर दिया था. इसमें बिल्कुल भी संदेह नहीं कि उस दौर में लोगों ने मान लिया था कि अब हम आजादी के बिल्कुल दहलीज पर खड़े हैं और अंग्रेज हर हाल में भारत छोड़कर जाने वाले हैं. स्पष्ट रूप से कहना होगा की महात्मा गांधी द्वारा शुरू किया गया यह आंदोलन स्वतंत्रता संग्राम में टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ था.

अधिवक्ता नित्यानंद राय बताते हैं कि गोरखपुर के चौरी चौरा कांड के तर्ज पर 16 अगस्त 1942 को  वाराणसी जनपद में धानापुर क्षेत्र में भी एक बड़ी घटना घटी थी, जब गुस्साई भीड़ ने धानापुर के एक पुलिस थाने को आग के हवाले कर दिया था. वर्तमान में धानापुरा क्षेत्र चंदौली जनपद में आता है. इसका नेतृत्व स्वतंत्रता सेनानी कांता प्रसाद विद्यार्थी ने किया था. आक्रोशित भीड़ ने न केवल पुलिस थाने को जला दिया था बल्कि वहां तैनात अंग्रेजी हुकूमत के तीन सिपाही और दरोगा को भी फाइलों और किताबों के बंडल पर रखकर जला दिया था.

क्रांतिकारीयों द्वारा लाशो को गंगा जी में प्रवाहित भी कर दिया गया. इस घटना ने क्षेत्र में अंग्रेजों की नींव हिलाकर रख दी थी. इसके बाद 18 अगस्त को ब्रिटिश हुकूमत की फौज गंगा मार्ग से आसपास के गांव में तकरीबन सैकड़ो लोगों को पकड़कर जेल भेज देती है. इस घटना का वाराणसी जनपद पर गहरा प्रभाव पड़ा था. इसमें दर्जनों लोगों को आजीवन कारावास और फांसी की भी सजा सुनाई गई थी.

ये भी पढ़ें: सीमा हैदर ने फहराया झंडा, लगाए पीएम मोदी और सीएम योगी जिंदाबाद के नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: रुपये से लेकर डॉलर और ज्वेलरी तक... सात आरोपियों से क्या-क्या हुआ बरामद? पढ़ें पूरा कबूलनामा
Exclusive: रुपये से लेकर डॉलर और ज्वेलरी तक... सात आरोपियों से क्या-क्या हुआ बरामद? पूरी लिस्ट
Ram Mandir Case Live: अयोध्या में चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्र के घर पर पुलिस पहुंची
Live: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्र के घर पर पुलिस पहुंची
' जन्मदिवस की बधाई भैया...' अपर्णा यादव ने यूं दी सपा चीफ अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई
' जन्मदिवस की बधाई भैया...' अपर्णा यादव ने यूं दी सपा चीफ अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई
गौतमबुद्ध नगर: 5 सगे भाइयों को आजीवन कारावास, दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने पाया दोषी
गौतमबुद्ध नगर: 5 सगे भाइयों को आजीवन कारावास, दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने पाया दोषी

वीडियोज

Pak Af Drone Attack: अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा! कितनी मचाई तबाही? ABPLIVE
Mahakumbh के दौरान भी हुई थी राम मंदिर में चोरी
देशभर में मानसून का तांडव, कई शहर जलमग्न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 27 मई को क्या हुआ था?
Champat Rai का बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
एस श्रीसंत से हटा बैन, क्या अब होगी क्रिकेट में वापसी? जानें क्या है पूरा मामला
एस श्रीसंत से हटा बैन, क्या अब होगी क्रिकेट में वापसी? जानें क्या है पूरा मामला
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
भारत-पाकिस्तान खत्म करें टेंशन, खोलें एयरस्पेस... 100+ दिग्गजों ने PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
भारत-PAK खत्म करें टेंशन, खोलें एयरस्पेस... 100+ दिग्गजों ने PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Venezuela Indian Sailor Death : वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
Embed widget