एक्सप्लोरर

देश की आजादी के जश्न पर कानपुर के युवा बोले, 'समानत का संदेश को धरातल पर उतारने की जरूरत'

Independence Day 2024 Special: आजादी के 77 साल पूरे होने पर कानपुर के युवाओं ने अपने मत रखे. युवाओं का मानना है कि हमें आजादी के आंदोलन में बलिदान देने वाले लोगों को नहीं भूलना चाहिए.

Independence Day 2024 Celebration: देश को आजाद हुए 77 साल हो चुके हैं और इन 77 सालों में देश में आजादी के सफर को हर शख्स अलग-अलग तरीके से याद करता है. आजादी पाने के लिए बलिदान देना और आजादी में जीने में बड़ा अंतर है. जिन लोगों ने गुलाम भारत को आजाद कराया उनके संघर्ष और उनकी गाथाओं अमर हैं. देश के इस सफर पर कानपुर के युवाओं ने बताया कि आजादी के 77 साल पूरे होने पर उनकी नजर में इसके क्या मायने हैं.

कानपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ यतींद्र से सिंह कानपुर के एक डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर की भूमिका अदा कर रहे हैं. कुछ समय पहले वो युवा छात्र नेता थे. छात्र राजनीति का हिस्सा रहे डॉक्टर यतींद्र सिंह ने कहा कि देश की आजादी और उसकी सेवा के लिए सबके अपने-अपने मत है. 

डॉक्टर यतींद्र सिंह ने आगे कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में समाज के प्रत्येक वर्ग ने संघर्ष किया. प्रत्येक भारतीय ने स्वतंत्रता के समय एक नवीन भारत के निर्माण का स्वप्न देखा था. आज भी भारत उस राष्ट्र पुनर्निर्माण की दिशा में गतिशील है.स्वामी विवेकानंद के सन्देश राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक में परस्पर विश्वास और बाबा साहब अंबेडकर के सन्देश समानता और परस्पर सम्मान को यथार्थ स्वरूप में धरातल पर उतारने के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए. जिस दिन इन महापुरुषों के स्वप्नों का भारत साकार होगा उसी दिन भारत की स्वतंत्रता वास्तविक अर्थों में फलीभूत होगी. हम सभी भारतीय इस स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प लें कि व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र पुनर्निर्माण की यात्रा में सहभागी होंगे.

विद्यार्थी परिषद से जुड़े एक और छात्र नेता सूर्यकांत मणि त्रिपाठी जिनका मानना है की जिन महापुरुषों ने हमारे देश को अंग्रेजों के चंगुल से निकाला, अपने प्राणों की आहुति दी, अपना परिवार और अपनों को छोड़ दिया ऐसे महान वीरों की गाथा को शायद ही कोई भूल पाए.हमारे बुजुर्गों ने हमारा आजादी की कहानियां सुनाई क्योंकि उन्होंने उस लड़ाई और संघर्ष को करीब से देखा.

सूर्यकांत मणि त्रिपाठी ने आगे कहा कि आज हम उनकी जुबानी जब क्रांति की कहानियां याद करते हैं या किताबों में लिखे लेख को पढ़ते हैं तो इस बात का एहसास होता है कि हमारी आजादी देश के वीरों की बदौलत है. हम आज भी देश के लिए समर्पित हैं और आने वाली पीढ़ी को भी देश की गाथा इसके आजादी की कहानी और महापुरुषों के त्याग को बताएंगे. हमें नहीं भूलना चाहिए कि आज आजाद भारत में आजादी हमें किसने दिलाई, उनके नाम को हमें रूह में बसा लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में संरक्षित है चंद्रशेखर आजाद की टोपी और महात्मा गांधी की कुर्सी, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस का आजमगढ़ कनेक्शन! पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस का आजमगढ़ कनेक्शन! पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क
अखिलेश यादव का दिखा अलग अंदाज, काफिला रोककर काकोरी में खाया समोसा
अखिलेश यादव का दिखा अलग अंदाज, काफिला रोककर काकोरी में खाया समोसा
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश', BJP का सपा प्रमुख पर हमला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश', BJP का सपा प्रमुख पर हमला
आगरा में भाई ने बड़ी बहन को मारी गोली, पुलिस जांच में सामने आई यह वजह
आगरा में भाई ने बड़ी बहन को मारी गोली, पुलिस जांच में सामने आई यह वजह

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget