एक्सप्लोरर

Azam Khan: इनकम टैक्स के अधिकारियों को देखकर आजम खान ने सबसे पहले क्या कहा? सामने आई दोनों की बातचीत

Azam Khan News: सपा नेता आज़म खान के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. सपा नेता ने कहा कि उनके परिवार को राजनीतिक द्वेष की वजह से फंसाया जा रहा है.

Azam Khan IT Raid: समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है. बुधवार की सुबह जब आयकर विभाग की टीम, केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ आजम खान के घर पहुंची तो अधिकारियों ने सपा नेता को अपना परिचय दिया. इन अधिकारियों ने बताया कि वो यहां पर मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट में हुए आयकर चोरी की शिकायत की जांच करने के लिए आए हैं. इस पर सपा नेता ने कहा कि 'मैं तो फकीर आदमी हूं'.

इनकम टैक्स की टीम आज सुबह 7.30 बजे रामपुर स्थित आजम खान के घर पर पहुंची तो सपा नेता अपने पूरे परिवार के साथ घर पर ही मौजूद थे. जिसके बाद आयकर विभाग ने बताया कि वो यहां मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट में टैक्स चोरी की जांच करने आए हैं. इस पर आजम खान ने कहा, "मैंने तो रामपुर के लोगों के हाथ में कलम देने का काम किया है.. मैं फकीर आदमी हूं.. मेरे घर में आपको क्या मिलेगा?"

आजम खान ने अधिकारियों से क्या कहा?

आजम ने कहा, "मेरा तो सिर्फ एक ही बैंक अकाउंट है जिसमें मेरी पेंशन आती है, इसके अलावा मेरा दुनिया भर में कोई बैंक अकाउंट भी नहीं है. मैंने शिक्षा का काम करने के लिए लोगों से अपना दामन फैला कर भीख मांगी है.. चंदा लिया है और यह यूनिवर्सिटी बनाई है. घर में आजम खान की पत्नी डॉक्टर तंज़ीन फातिमा भी मौजूद थीं जो पूर्व सांसद और पूर्व विधायक हैं. तंजीन फातिमा का स्वास्थ्य इन दिनों खराब चल रहा है. इसके अलावा आज़म खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आज़म भी वहीं मौजूद हैं.''

आजम ने लगाया फंसाने का आरोप

आयकर विभाग की कार्रवाई पर आजम खान के परिवार ने कहा कि हमें राजनीतिक द्वेष के कारण फंसाया जा रहा है. शिक्षा का काम हमने किया है कोई अपराध नहीं किया है. आज़म खान और उनके परिवार से औपचारिक बात करने के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने घर मे रखे कागज़ात की जानकारी लेने शुरू की और घर में रखे गहनों के बारे में भी पूछताछ की. गहनों के मूल्य आंकलन के लिए लखनऊ से गोल्ड एक्सपर्ट की एक टीम भी आज़म खान के घर बुलाई गई है. आयकर विभाग की कार्रवाई अब भी जारी है.

Azam Khan News: सपा नेता आजम खान की बहन के घर पहुंची आयकर विभाग की टीम, घर पर लटका मिला ताला

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget