एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: रोहित शेखर हत्याकांड: शक के घेरे में पत्नी, आखिर 15-16 की रात कहां थी अपूर्वा

रोहित शेखर हत्याकांड में एबीपी गंगा को एक्सक्यूसिव जानकारी मिली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि 15-16 अप्रैल की रात 1 से 2 बजे के बीच रोहित की पत्नी अपूर्वा उनके कमरे में थी। इतना ही नहीं, पुलिस को अपना फोन देने से पहले अपूर्वा ने वाट्सएप और फेसबुक से कुछ मैसेज और फोटो डिलीट किए थे।

अभिषेक रावत, एबीपी गंगा। रोहित शेखर हत्याकांड की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की एसआईटी के सामने कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो हत्या वाली रात को अपूर्वा अपने पति रोहित के कमरे में एक घंटे तक मौजूद रही थी। रात के 1 बजे से लेकर 2 बजे तक अपूर्वा रोहित के कमरे में थी। यह वही समय जब रोहित की मौत हुई थी। इतना ही नहीं, पुलिस सूत्रों का यह भी दावा है कि अपूर्वा ने अपने मोबाइल फोन से वाट्सएप और फेसबुक के कुछ मैसेज और फोटो भी डिलीट किए हैं।

अपूर्वा के नाखूनों के सैंपल भी लिए गए 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि रविवार शाम को पुलिस अपूर्वा, उनके नौकर और नौकरानी को एम्स लेकर गई थी। जहां तीनों के नाखूनों के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। बता दें कि रोहित हत्याकांड में दर्ज एफआईआर में भी रोहित के नाखूनों का जिक्र है। नाखूनों की जांच का मुख्य मकसद यही है कि रोहित के शरीर का कोई रेशा या उसकी गर्दन पर लगी खरोच के निशान मैच हो सकें।

EXCLUSIVE: रोहित शेखर हत्याकांड: शक के घेरे में पत्नी, आखिर 15-16 की रात कहां थी अपूर्वा

15/16 की रात 1-2 बजे तक रोहित के कमरे में थी अपूर्वा

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, अपूर्वा शुरुआत से लेकर अब तक बार-बार अपने बयानों को बदल रही है। लेकिन एक बात है जिसे वह बार-बार दोहरा रही है। उसका कहना है कि 15 अप्रैल की आधी रात के बाद 1 से 2 बजे तक वह रोहित के कमरे में थी। उसका कहना है कि वह रोहित के हालचाल लेने के लिए रात एक बजे गयी थी और फिर 2 बजे वह वहां से निकली। बता दें कि रोहित के पोस्टमॉर्टम में यह खुलासा हुआ था कि उसकी मौत 15/16 की रात 1 से 2 बजे के बीच हुई थी। उसके गले की दो हड्डियां भी टूटी थीं।

अलग-अलग कमरों में सोते थे रोहित और अपूर्वा

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक हुई पूछताछ में घर के नौकरों से यही पता चला है कि अपूर्वा और रोहित के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। दोनों अक्सर अलग-अलग कमरों में सोते थे। रोहित की माँ उज्ज्वला शर्मा ने भी यह बताया है कि अपूर्वा रोहित पर शक करती थी। उसे शक था कि रोहित का अपने दूर के रिश्तेदार और कर्मचारी की पत्नी के साथ नजदीकियां हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget