एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में धारदार हथियार गोदकर क्रूर तरीके से की युवक की हत्या, पेट में छोड़ दिया खंजर

Meerut Murdered News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपराधियों ने एक युवक की खंजर भोंक कर हत्या कर दी. इस दौरान अपराधियों ने उसके पेट में ही खंजर छोड़ दिया.

Meerut Murdered: उत्तर प्रदेश के मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक की क्रूरता पूर्वक हत्या कर दी गई. कातिलों ने 'तालिबानी' अंदाज में युवक के हाथ पीछे बांधकर खंजर से ताबड़तोड़ वार किए. इस दौरान युवक की मौत हो गई. हमले के दौरान खंजर भी युवक के पेट में ही टूट गया. सुबह सड़क किनारे युवक का शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी के बाद एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मृतक के पिता ने बताया कि वह सरधना थाना क्षेत्र की नंगला ऑर्डर रोड पर डेरी चलाते हैं. पिता शाहिद के मुताबिक उसका 22 वर्षीय पुत्र साकिब डेरी पर उसके साथ ही बैठता था. शाहिद ने बताया कि बुधवार की शाम करीब छह बजे साकिब नमाज पढ़ने के लिए गया था. जिसके बाद वह बाइक से अपने दोस्तों के साथ कहीं चला गया. देर रात तक साकिब के घर वापस न लौटने पर परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए.

पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी इस घटना को लेकर कोई मदद नहीं कि. बाद में गुरुवार सुबह साकिब का शव खून से लथपथ नगला रोड पर सड़क किनारे बरामद हुई. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की.

बता दें कि मृतक की बाइक भी शव से कुछ दूरी पर खड़ी हुई मिली. मृतक के हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे. कातिलों ने साकिब के पेट और गर्दन पर खंजर से ताबड़तोड़ कई वार किए थे. घटना की जानकारी मिलते आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए.

बताया जा रहा है कि मृतक का मोबाइल भी गायब है. वहीं सूत्रों के मुताबिक घटना के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं की है. परिजनों ने कुछ युवकों पर शक जाहिर किया  है. जिसके बाद पुलिस ने तीन-चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Bareilly News: हिंदुओं से दोस्ती पर मौलाना का फतवा, किशोर को जारी किया घर निकाला, परिजनों को भी दी धमकी

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: लवकुश मिश्रा ने चढ़ावा चोरी के मामले में कबूली ये बातें, 500 रुपये के 2850 नोट बरामद
Exclusive: लवकुश मिश्रा ने चढ़ावा चोरी के मामले में कबूली ये बातें, 500 रुपये के 2850 नोट बरामद
Exclusive: अनुकल्प मिश्रा ने पुलिस के सामने कबूली राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, 16 लाख 82 हजार 40 रुपये बरामद
Exclusive: अनुकल्प मिश्रा ने पुलिस के सामने कबूली राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, 16 लाख 82 हजार 40 रुपये बरामद
Sant Kabir Nagar News: दलित किशोरी से गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, एनकाउंटर में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी
Sant Kabir Nagar News: दलित किशोरी से गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, एनकाउंटर में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी
Mahoba News: अधिवक्ता पर जानलेवा हमले से भड़के वकील, सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम
महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमले से भड़के वकील, सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

वीडियोज

Tata Sierra EV vs Curvv vs Harrier EV #sierraev #harrierev
New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, वीडियो शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ पर अंडों से हमला, Video शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार; कह डाली बड़ी बात
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
Embed widget