एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: परिवार को बंधक बनाकर की डकैती, पुलिस कंट्रोल रूम नहीं उठाया फोन

गाजियाबाद के चिरंजीव विहार में हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंदी बना कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया. जिसके बाद डरा सहमा परिवार पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन लगाता रहा लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया.

नई दिल्लीः गाजियाबाद के चिरंजीव विहार में सोमवार रात हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया. इस इलाके में भोपाल शर्मा अपने परिवार के साथ रहते है. रात करीब डेढ़ बजे किचन की खिड़की तोड़कर करीब आधा दर्जन बदमाश घर मर घुस गए. बदमाशों ने चाकू और बंदूक की नोक पर पूरे परिवार को बंदी बना दिया. बदमाशों ने सभी के हाथ पैर बांधकर उन्हें बाथरुम मर बंद कर दिया और फिर जमकर लूटपाट की.

परिवार वालों के मुताबिक बदमाशों ने पहले छोटे बच्चे को परिवार से अलग कर दिया और शोर मचाने पर उसकी हत्या करने की धमकी दी. बदमाश बेख़ौफ़ होकर घर में ढाई घंटे तक सुबह 4 बजे तक कोने कोने की तलाशी लेते रहे और10 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात लेकर फरार हो गए.

आधे घंटे तक पुलिस ने नहीं उठाया फोन

गोपाल शर्मा के मुताबिक बदमाशों के जाने के बाद किसी तरीके से परिवार वालों ने अपने हाथ खोले और फिर पुलिस को फोन किया. करीब आधे घंटे तक डरा सहमा शर्मा परिवार पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन लगाता रहा लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. जिसके बाद परिवार की एक बेटी डरी सहमी नंगे पैर ही पुलिस चौकी भागी और वहां जाकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी.

जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जांच के दौरान पुलिस को घर से कुछ फिंगरप्रिंट मिले हैं हालांकि डॉग स्क्वायड से पुलिस को कुछ खास मदद नहीं मिली. पुलिस के मुताबिक घर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे करीब 1 महीने से खराब थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बदमाशों की तलाश कर रही है.

गाजियाबाद में सो रही है पुलिस

कुछ दिनों पहले ही गाजियाबाद में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद यह बात सामने आई थी कि परिवार लगातार आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर रहा था. बदमाश अक्सर पत्रकार की भांजी से छेड़खानी किया करते थे. लेकिन पुलिस ने वक्त रहते कोई कार्रवाई नहीं की. जिसके चलते ही बदमाशों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया.

इस घटना के बाद चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करते हुए आला अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को दिन-रात अलर्ट रहने की ताकीद की थी. बावजूद उसके गोपाल शर्मा का परिवार करीब आधे घंटे तक लगातार पुलिस को फोन लगाता रहा लेकिन कंट्रोल रूम में किसी ने फोन नहीं उठाया. इस वारदात से एक बार फिर यह बात साफ है की उत्तर प्रदेश में बदमाश बेख़ौफ़ हैं और पुलिस सो रही है.

इसे भी देखेंः यूपी: गोरखपुर में अपहरण के बाद 14 साल के बच्चे की हत्या, योगी बोले- अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे

Coronavirus Live Updates: देश में मृत्यु दर में गिरावट जारी, लगातार चौथे दिन 30 हजार से ज्यादा ठीक हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget