एक्सप्लोरर

Coronavirus Update Bareilly: बरेली की महिला सहित पीलीभीत के युवक में कोरोना की पुष्टि, फरीदपुर में 400 मीटर का एरिया सील

बरेली में प्रसव के दौरान महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसका सैंपल निजी लैब में जांच के लिए भेजा गया था। वहीं, पीलीभीत के युवक की भी बरेली में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इन दो मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप मच गया है।

बरेली, एबीपी गंगा। बरेली को रेड जोन में रखा गया है। जहां लगातार कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ताजा मामला फरीदपुर का है, जहां एक महिला का डिलीवरी के दौरान कोरोना सैंपल लिया गया था, जिसे जांच के लिए निजी लैब में भेजा गया। अब पता चला है कि ये महिला कोरोना पॉजिटिव है। वहीं, पीलीभीत के भी एक युवक का बरेली के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

बरेली में फरीदपुर की महिला ने रामपुर गार्डन स्थित अशोक किरन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे को जन्म दिया। तो वहीं डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर महिला का सैंपल लेकर जांच के लिए निजी लैब में भेजा था। जिसकी देर रात रिपोर्ट आई, तो हड़कंप मच गया। महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस मामले की पुष्टि एसीएमओ व नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉ रंजन गौतम ने की है। उनका कहना है कि महिला को बेहतर इलाज के लिए एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा अशोक किरन हॉस्पिटल के सभी स्टाफ और डॉक्टरों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही, अब हॉस्पिटल में किसी भी मरीज का इलाज नहीं होगा। हॉस्पिटल के सभी स्टाफ को वहीं पर क्वारंटाइन किया जा रहा है। वहीं फरीदपुर को हॉटस्पॉट बनाया गया है।

वहीं, दूसरा मामला पीलीभीत का है, जहां के एक युवक का बरेली के पीलीभीत बाइपास स्थित कोपल हॉस्पिटल में पैर का ऑपरेशन हुआ था। उसका भी डॉक्टरों ने सैंपल लेकर जांच के लिए निजी लैब में भेजा  था। वहीं, उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। एसीएमओ व नोडल अधिकारी कोविड 19 डॉ रंजन गौतम का कहना है कि पीलीभीत के सीएमओ को मामले की जानकारी दे दी गई है और उस मरीज को भी एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, कोपल अस्पताल के सभी स्टाफ और डॉक्टरों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। अब हॉस्पिटल में किसी भी मरीज का इलाज नहीं होगा। हॉस्पिटल के सभी स्टाफ को वहीं पर क्वारंटाइन किया जा रहा है।

इसके बाद अब बरेली में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। जबकि एक युवक की कोरोना से मौत हो चुकी है। बरेली में अब 4 कंटेनमेंट जोन हॉटस्पॉट हो गए है। बरेली का हजियापुर, ब्रम्हपुरा, फरीदपुर और आंवला का शाहबाजपुर हॉटस्पॉट बनाया गया है। जहां पर किसी के भी निकलने पर पूरी तरह पाबंदी है। बरेली में 35 हजार लोग होम क्वारंटाइन किये गए है।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड: लॉक डाउन तोड़कर बद्रीनाथ जा रहे विधायक अमनमणि त्रिपाठी पर केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget