एक्सप्लोरर

Imran Masood In Congress: कांग्रेस में वापसी से पहले अखिलेश और मायावती पर भड़के इमरान मसूद, जानें- क्या कहा?

Imran Masood News: इमरान मसूद यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 2022 में समाजवादी पार्टी में चले गए थे. इसके बाद वह पिछले साल अक्टूबर में ही बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) में शामिल हो गए थे.

Imran Masood In Congress: पूर्व बसपा नेता इमरान मसूद आज यानी शनिवार (7 अक्टूबर) को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं. अनुशासनहीनता के आरोप में हाल ही में बसपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था. कांग्रेस में शामिल होने से पहले इमरान मसूद ने मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा.

इमरान मसूद ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि मायावती पर कुछ दबाव है. अगर उन्हें बसपा को बनाने के उद्देश्य को बचाना है तो कांग्रेस के साथ आना चाहिए और इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनना चाहिए. राहुल गांधी ही बीजेपी को रोक सकते हैं. सपा, बसपा और कांग्रेस को एक साथ आना चाहिए. देश का माहौल बदल रहा है. 

"अखिलेश यादव ने वादा पूरा नहीं किया"

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव एक बड़े नेता हैं, लेकिन उन्होंने मुझसे किए वादे पूरे नहीं किए. उनके खिलाफ मेरी बयानबाजी व्यक्तिगत है, लोकसभा चुनाव में सभी को एक साथ मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ना चाहिए. विधानसभा चुनाव 2022 से पहले इमरान मसूद कांग्रेस छोड़कर सपा में चले गए थे, लेकिन वहां वे ज्यादा दिन तक नहीं रहे और फिर बसपा में चले गए थे. 

क्यों छोड़ी थी कांग्रेस?

उन्होंने कहा कि मैं चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ना नहीं चाहता था, लेकिन अपने लोकल नेताओं के दबाव में मुझे वो फैसला लेना पड़ा था. पार्टी में वापस लेने के लिए मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खरगे का शुक्रिया करता हूं. उन्होंने सपा, बसपा में शामिल होने को राजनीतिक गलती करार दिया है. 

क्या लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

इमरान मसूद ने कहा कि मुझे जितना सम्मान राहुल गांधी और कांग्रेस ने दिया, उतना सम्मान किसी पार्टी में नहीं मिला. मैंने सपा और बसपा में पूरी निष्ठा के साथ काम किया. बसपा ने मुझे निष्कासित किया है. उन्होंने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- 

Imran Masood की वापसी से कांग्रेस को यूपी में कितना फायदा? जानें- क्या कहते हैं समीकरण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget