एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से आपदा जैसे हालत बने हुए हैं. अब तक हजारों लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, लेकिन मौसम विभाग ने फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त होता हुआ दिखाई दे रहा है. लगातार हो रही बारिश से उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में आपदा जैसे हालात बने हुए हैं. अब तक हजारों लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है. साथ ही इस अभियान में सेना भी राज्य सरकार की सहायता कर रही है. सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर सहित लगभग 7 हेलीकॉप्टर लोगों सुरक्षित निकलने के लिए लगाई गई है. 

वहीं एक बार फिर से उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को राज्य के दो जनपदों में भारी बारिश का अनुमान है. देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश की सोमवार को संभावना है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी 

बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार से भारी बारिश की संभावना अधिक है. इसके तहत 10 अगस्त तक प्रदेशभर के अधिकांश जनपदों में भारी बारिश की संभावना है. उन्होने बताया कि मंगलवार से उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. इस दौरान उन्होंने पहाड़ की यात्रा करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की भी अपील की है.

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी 

उत्तराखंड में बारिश को लेकर जारी हुए अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग भी सतर्क हो गया है. इस वक्त प्रदेश में कई जगह राहत बचाव कार्य जारी है. आगर तेज बारिश होती है तो राहत बचाव कार्य कुछ समय के लिए रोका जा सकता है. फिलहाल बारिश की चेतावनी जारी करते वक्त मौसम विभाग ने प्रदेश में यात्रा करने वालों को सावधान रहने को कहा है.

केदारनाथ के सोनप्रयाग में बादल फटने से पैदल आवाजाही पूरी तरह से ठप है. इसको सही करने के लिए सेना ने कमान संभाल ली है. सेना के करीब 418 इंजीनियर्स सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी के ऊपर पैदल ब्रिज बनाने में जुटी है, ताकि रास्तों को फिर से शुरू किया जा सके. 

ये भी पढ़ें: ओपी राजभर बोले- जो लोग DM, SP, DIG, IG, DGP, राष्ट्रपति बन गए उनको आरक्षण की क्या जरूरत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget