एक्सप्लोरर

प्रयागराज: टूटे हुए मकान में चल रहा था अवैध हुक्का पार्लर, संचालक समेत 10 गिरफ्तार

प्रयागराज में पुलिस की स्पेशल टीम ने नैनी इलाके में चोरी छिपे चल रहे हुक्का पार्लर का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस हुक्का पार्लर को सील कर संचालक समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रयागराजसंगम नगरी प्रयागराज में पुलिस की स्पेशल टीम ने नैनी इलाके में चोरी छिपे चल रहे हुक्का पार्लर का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस हुक्का पार्लर को सील कर संचालक समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. एक पुराने मकान में चोरी से चलाए जा रहे इस हुक्का पार्लर से पुलिस ने कई हुक्के, उसमें इस्तेमाल होने वाले पाइप, अलग-अलग फ्लेवर वाले मिंट और दूसरे उपकरण बरामद किए हैं.

एडिशनल एसपी की अगुवाई वाली स्पेशल टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर यहां छापेमारी की थी. थाने से कुछ दूरी पर ही चल रहे इस अवैध हुक्का पार्लर के पकड़े जाने से प्रयागराज पुलिस के उन दावों की पोल भी खुल गई है, जिसमें हुक्का पार्लरों को बंद कराए जाने के मामले में थानेदारों से एनओसी लेकर उनकी जवाबदेही तय किए जाने की बात कही गई थी.

चोरी छुपे चल रहा था हुक्का पार्लर

वहीं यह हुक्का पार्लर नैनी इलाके की चक हीरानंद कॉलोनी के एक पुराने मकान में चल रहा था. बाहर का शटर हमेशा बंद रहता था. अंदर दाखिल होने के लिए एक छोटे दरवाजे का इस्तेमाल किया जाता था. अंदर एक रेस्टोरेंट नुमा कैफे चलाया जाता था. इसमें सिर्फ चुनिंदा भरोसेमंद कस्टमर्स को ही एंट्री दी जाती थी.

मकान में ग्राहकों को ऊंचे दाम पर अलग-अलग फ्लेवर के हुक्के पिलाए जाते थे. इसके साथ ही उन्हें खाने पीने का सामान भी परोसा जाता था. अंदर की गई लाइटिंग इस हुक्का पार्लर को किसी नाइट क्लब जैसा एहसास करा रही थी. आसपास के लोगों को भी यहां अंदर चोरी छिपे चल रहे इस गोरखधंधे के बारे में जानकारी नहीं थी.

पुलिस ने की छापेमारी 

एडिशनल एसपी मनीष शांडिल्य की अगुवाई वाली टीम ने इलाके की पुलिस के बिना ही यहां छापेमारी की तो हड़कंप मच गया. पुलिस ने यहां से संचालक और मैनेजर के साथ ही हुक्का पी रहे आठ ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया है. इनमें से ज्यादातर कम उम्र के थे और अच्छे घरों से ताल्लुक रखते थे. कार्रवाई शुरू होने के बाद इलाके की पुलिस को यहां बुलाया गया. पुलिस की स्पेशल टीम ने यहां बड़ी संख्या में हुक्के और दूसरे सामान बरामद किए हैं.

प्रयागराज: टूटे हुए मकान में चल रहा था अवैध हुक्का पार्लर, संचालक समेत 10 गिरफ्तार

यूपी में हुक्का पार्लरों के संचालन पर है पाबंदी

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूरे यूपी में हुक्का पार्लरों के संचालन पर पूरी तरह पाबंदी लगा रखी है. कोर्ट ने अफसरों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने का भी निर्देश दे रखा है. प्रयागराज में ही हाईकोर्ट होने की वजह से यहां के पुलिस अफसरों ने हुक्का पार्लरों का संचालन पूरी तरह बंद कराए जाने को लेकर एक अनूठा फार्मूला अपनाया था.

इसके तहत थानेदारों की जवाबदेही तय करते हुए उनसे एनओसी देने को कहा गया था. हालांकि, अफसरों को एनओसी देने के बावजूद कई पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए. कुछ ने मिलीभगत से संचालन कराया तो कुछ लापरवाह बने नजर आ रहे हैं. वैसे इस मामले में नैनी पुलिस पर आने वाले दिनों में गाज गिरने की भी आशंका जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें :- मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकीउर की गिरफ्तारी का अमेरिका ने किया स्वागत, 26/11 का दोषी करार देने की कही बात

अमेरिकी रिपोर्ट का दावा- ओबामा प्रशासन ने जानबूझकर अल-कायदा से जुड़े संगठन को फंडिंग दी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget