एक्सप्लोरर

UP: पीलीभीत में जिला प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नहीं हटाया गया अवैध अतिक्रमण, चला बुलडोजर

Pilibhit News: पीलीभीत में अवैध अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों को चेतावनी दी गई थी. लेकिन, अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया जिले लेकर बुलडोजर के साथ कार्रवाई की गई है.

Anti Encroachment Drive in Pilibhit: पीलीभीत (Pilibhit) में मुख्य बांसुरी चौराहे से लगभग 100 मीटर की दूरी  पर निर्मित अवैध अतिक्रमण (Encroachment) को जिला प्रशासन की चेतावनी के बावजूद भी नहीं हटाया गया. जिसको लेकर जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बने अवैध पक्के निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. मुख्य चौराहों से 100 मीटर की दूरी पर है पक्के निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई है. इस  दौरान व्यापारी नेताओं और सिटी मजिस्ट्रेट की नोकझोंक भी देखने को मिली. सिटी मजिस्ट्रेट (City Magistrate) और पुलिस फोर्स ने कड़े तेवर दिखाते हुए अवैध निर्माण को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया.  जिले में अवैध अतिक्रमण (Illegal Encroachment) के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई से व्यापारियों में रोष भी नजर आया.

पहले दिए गए थे निर्देश 
बता दें कि, बीते गुरुवार की शाम नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने अवैध अतिक्रमण वाले दुकानदारों को तहसीलदार और लेखपाल नगरपालिका की टीम के साथ चिन्हित कर अवैध निर्माण को स्वयं हटाने के निर्देश दिए थे. लेकिन समय अवधि के अनुसार अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया गया. जिसके बाद नगर मजिस्ट्रेट ने अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करवाते हुए उसे धवस्त करवा दिया.  कार्रवाई को लेकर व्यापारी संगठन के नेताओं ने रोष व्यक्त किया है.


UP: पीलीभीत में जिला प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नहीं हटाया गया अवैध अतिक्रमण, चला बुलडोजर

खुद अवैध अतिर्क्रमण को हटाने में जुटे लोग
जिले में बुलडोजर की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं, अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कुछ व्यापारी नेता स्थानीय विधायक राज्य मंत्री सजंय सिंह गंगवार की शरण में भी पहुंचे. लेकिन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के आगे राज्य मंत्री सजंय सिंह का अवैध अतिक्रमण बचाव का फॉर्मूला भी काम नहीं आया. व्यपारियों को शासन की गाइडलाइन के  अनुसार प्रशासन के नियमों का मानना ही पड़ा. नतीजा ये है कि अब लोग स्वयं अपने अवैध अतिर्क्रमण को हटाने में जुट गए हैं.

जारी रहेगा अभियान  
सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि बीते 2 दिनों पूर्व अवैध अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों को चेतावनी दी गई थी. लेकिन, अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया जिसे लेकर आज बुलडोजर के साथ कार्रवाई की गई है. अवैध अतिक्रमण को के खिलाफ लगातार इस अभियान को जारी रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Ayodhya News: अयोध्या में पुलिस टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़, चार इनामी बदमाश दबोचे गए

Jhansi News: वाह री UP पुलिस! थाने से 'भूत' को निजी मुचलके पर दी जमानत, आप भी जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget