एक्सप्लोरर

UP News: AMU के हॉस्टल पर अवैध कब्जा, रह रहे लोगों के खिलाफ चलेगा अभियान, परिसर में हुई थी गोलीबारी

AMU: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रावासों से अवैध रूप से रह रहे छात्रों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है. अब हॉस्टलों में रह रहे अवैध छात्रों को बाहर निकाले जाने का अभियान शुरू किया गया है.

Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने विभिन्न छात्रावासों में अवैध रूप से काबिज लोगों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है. विश्वविद्यालय के प्रवक्ता उमर पीरजादा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह अभियान गुरुवार की शाम को शुरू किया गया. उनका कहना था कि यह एक बड़े सफाई अभियान की महज शुरुआत है और जब तक ऐसे अवैध तत्वों से परिसर को मुक्त नहीं कर दिया जाता, यह अभियान जारी रहेगा.

उन्होंने कहा कि गुरुवार को दोपहर में कुलपति द्वारा एक उच्च स्तरीय बैठक की गई जिसमें सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. उनके अनुसार यह बैठक परिसर में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुलाई गई थी. इससे पूर्व, बुधवार की शाम परिसर में गोलीबारी की घटना घटी थी, जिसमें अनीगा रोशन खयाल नाम की मेडिकल की छात्रा घायल हुई थी. मौलाना आजाद पुस्तकालय के निकट दो समूहों के बीच यह गोलीबारी हुई थी.

कॉलेज में हुई थी गोलीबारी

इस घटना में घायल हुई छात्रा अनीगा को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां डाक्टरों ने इसकी हालत खतरे से बाहर बताया है. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम ने कहा कि गोली चलाने की इस घटना में तीन लोग शामिल थे और ये तीनों व्यक्ति बाहरी थे. उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रॉक्टोरियल टीम ने एक छात्रावास में छापा मारा जहां मेहताब नाम के बदमाश को पकड़ा गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

 बीते महीनों में भी हुई हिंसक झड़प

उन्होंने बताया कि मेहताब और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस बीच, विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल के महीनों में परिसर में कई हिंसक घटनाएं सामने आई हैं और छात्रावासों को अवैध कब्जाधारकों से खाली कराने का कदम भले ही देर से उठाया गया, लेकिन यह स्वागत योग्य कदम है.

यह भी पढ़ेंः 
वाराणसी DM ने अचानक शेल्टर हाउस में किया निरिक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget