एक्सप्लोरर

कानपुर में फल-फूल रहा नशे का धंधा, अब महिलाएं और बच्चे भी बने तस्कर

कभी उत्तर प्रदेश के मैनचेस्टर के नाम से जाने जाने वाले कानपुर शहर से उधोग धंधे तो दिन ब दिन ख़त्म होते जा रहे हैं लेकिन जरायम की दुनिया से जुड़े कारोबारों ने कानपुर में अपने पांव पसार लिए हैं।

एबीपी गंगा, कानपुर। कभी उत्तर प्रदेश के मैनचेस्टर के नाम से जाने जाने वाले कानपुर शहर से उधोग धंधे तो दिन ब दिन ख़त्म होते जा रहे हैं लेकिन जरायम की दुनिया से जुड़े कारोबारों ने कानपुर में अपने पांव पसार लिए हैं। इनमें इन दिनों सबसे ज्यादा फल-फूल रहा है स्मैक का धंधा। जो शहर की तंग गलियों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सरपरस्ती में फल-फूल रहा है। स्मैक ने न जाने कितने हंसते खेलते परिवारों की कहानियां बदरंग कर दी हैं। तो कभी ये नशा खूनी रंजिश का कारण भी है।

स्मैक की तस्करी करने वाले सफ़ेद धुएं का कारोबार कर करोडों के मालिक बन चुके हैं जबकि इस नशे के लती अपना सबकुछ गंवाकर मौत के मुहाने पर हैं। इस काले कारोबार में पुरुषों, महिलाओं के साथ-साथ अब बच्चों को भी उतार दिया गया है। मासूम बच्चे अपना बचपन स्मैक की पुडियों को बेचने में लगा चुके हैं। यह धंधा पूरे जिले में कहीं चोरी छिपे तो कहीं वर्दी की सरपरस्ती में जोरो पर है। वहीं, इस धंधे को रोकने और लगाम कसने वाले जिम्मेदार आंखों पर काली पट्टी बांधे बैठे हैं।

कुछ समय पहले तक तो कर्नलगंज के गम्मू खां का अहाता स्मैक बिक्री का सुरक्षित स्थान था लेकिन साल 2010 में हुए गैंगवार के बाद यहां की मंडी ठंडी पड़ गई। अब इसके पास ही स्थित तकिया पार्क और इमाम चौक की गलियों में खुलेआम स्मैक बिक्री शुरू हो गई है। इसके साथ ही बेकनगंज का तिरपाल वाला मैदान, नई सड़क की रिजवी रोड, हरबंश मोहाल का दानाखोरी, रावतपुर गांव, रेलबाजार, संकेतनगर कंजड़नपुरवा, फजलगंज, दर्शनपुरवा, जुगैया, नौबस्ता, उस्मानपुर की गलियों में स्मैक की पुड़िया खुलेआम बिकती है। यहां रोज आने वाले ग्राहकों को कोड वर्ड बताने पर ही मौत का सामान दिया जाता है।

हालांकि पुलिस बीच-बीच में सख्ती दिखाती है और धंधा करने वालों को जेल भेजने का काम कर अपनी पीठ थपथपाती है। लेकिन अब इस धंधे को करने वालों ने नई तरकीब निकाली है। इस कारोबार में लिप्त पुरुष माफियाओं पर पुलिस की नकेल कसने के बाद अब महिलायें और बच्चे इस धंधे को चला रहे हैं ताकि भीड़भाड़ वाले इलाकों में धंधा करने में कोई इन पर शक न करे। इस धंधे में महिलायें और बच्चे बिक्री के साथ-साथ इनफॉर्मर का भी काम कर रहे हैं।

ग्राहक के हिसाब से है रेट मौत की पुड़िया का रेट भी ग्राहक की स्थिति को देखकर तय किया जाता है। स्मैक बेचने वाले रिक्शे वालों से लेकर कार से आने वालों तक से मौत की पुड़िया का मनचाहा रेट वसूल करते हैं। निचले तबके के लोगों को जहां एक पुड़िया 35 से 50 रुपये में मिल जाती है। वहीं, ऊंचे तबके के लोगों से इस धंधे में जुड़े लोग दोगुना या तीनगुना तक रकम वसूल की जाती है।

पुलिस ने माना बढ़ रहा नशे का कारोबार हालांकि पुलिस भी मानती है कि यह गोरखधंधा फलफूल रहा है। हालांकि, कार्रवाई के नाम पर पुलिस ज्यादा कुछ करती नजर नहीं आती। फिलहाल, इस मामले में आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल का कहना है कि इसको लेकर अभियान चलाया जाएगा और लोगो को जागरूक भी करने का भी काम किया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget