एक्सप्लोरर

Coronavirus Third Wave: IIT Kanpur के वैज्ञानिक ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जताई ये आशंका, किया बड़ा दावा

Coronavirus Third Wave: वैज्ञानिक मनिंद्र अग्रवाल (Scientist Manindra Agrawal) ने दावा किया है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर (Coronavirus Third Wave) की आशंका अब ना के बराबर हो गई है.

Coronavirus Third Wave: कोरोना महामारी (Coronavirus) का दंश पूरी दुनिया ने झेला है. महामारी अब तक लाखों लोगों की जान ले चुकी है. ऐसे में थोड़ी राहत भरी खबर आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) से आई है. यहां के वैज्ञानिक दावा कर रहे हैं कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर (Coronavirus Third Wave) की संभावना अब बेहद कम हो गई है. वैज्ञानिक मनिंद्र अग्रवाल (Manindra Agrawal) ने गणितीय सूत्र मॉडल के आधार पर दावा किया है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका अब ना के बराबर हो गई है. इसकी सबसे बड़ी वजह कोरोना का लगातार तेज होता टीकाकरण (COVID-19 Vaccination) है. 

कम होता जाएगा संक्रमण 
कोरोना को लेकर जो ताजा स्टडी सामने आई है उसके मुताबिक प्रोफेसर अग्रवाल ने गणितीय सूत्र मॉडल के आधार पर ये दावा किया है. प्रोफेसर अग्रवाल की मानें तो संक्रमण लगातार कम हो रहा है और आगे आने वाले वक्त में भी कम होता जाएगा. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार जैसे राज्यों में कोरोना बहुत कम हो चुका है. IIT की स्टडी के मुताबिक अक्टूबर तक इन तीनों राज्यों में एक्टिव केस इकाई के अंक तक पहुंच जाएंगे. पूरे देश की अगर बात की जाए तो अक्टूबर तक देशभर में कोरोना के सक्रिय केस 15 हजार के करीब होंगे. कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, असम, अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में संक्रमित केस आते रहेंगे. इससे पहले भी आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक ने कोरोना को लेकर दावा किया था जो काफी हद तक सही साबित हुआ था.
 
लॉकडाउन और टीकाकरण मिल रहा फायदा 
प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल की मानें तो लॉकडाउन और टीकाकरण का काफी ज्यादा फायदा मिलता दिख रहा है. दूसरी लहर के बाद अधिकतर लोगों में इम्यूनिटी भी बन चुकी है. टीकाकरण अभियान का प्रभाव भी दिख रहा है और ये माहमारी को रोकने में काफी कारगर साबित होने जा रहा है. तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए वैज्ञानिक अलग-अलग दावे कर रहे थे लेकिन प्रोफेसर अग्रवाल दूसरी लहर के बाद मई से ही कह रहे थे कि तीसरी लहर प्रभावी नहीं होगी और ये दूसरी से काफी कमजोर रहेगी. प्रोफेसर अग्रवाल ने ये भी कहा था कि अगर टीकाकरण ठीक से हुआ और लोगों ने प्रोटोकॉल का पालन किया तो तीसरी लहर का असर ना के बराबर देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: 

BSP Enlightened Conference: बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा का बड़ा दावा- 2022 में हमारी पार्टी बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार

Kalyan Singh News: राम मंदिर के मुख्य मार्ग का नाम कल्याण सिंह रखने पर साधु-संतों में खुशी, सरकार से की अब ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget