एक्सप्लोरर

BSP Enlightened Conference: बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा का बड़ा दावा- 2022 में हमारी पार्टी बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार

BSP Enlightened Conference: बसपा (BSP) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने कहा कि इस बार यूपी में उनकी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी.

BSP Enlightened Conference: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) आजकल प्रबुद्ध सम्मेलनों के नाम पर ब्राह्मण वर्ग को एकजुट करने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में आज सतीश चंद्र मिश्रा ने हरदोई (Hardoi) में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा (BJP) पर अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर निर्माण के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया. सतीश चंद्र मिश्रा समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर भी ब्राह्मणों और दलितों के उत्पीड़न का आरोप लगाया. उन्होंने 2007 की तरह प्रदेश में इस बार बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा भी किया.

कहीं कोई चुनौती नहीं 
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कल्याण सिंह के नाम पर सड़कें बनवाने की घोषणा को लेकर अच्छी पहल बताते हुए कहा कि कल्याण सिंह इस प्रदेश के मुख्यमंत्री और बहुत बड़े नेता रहे हैं. मिश्रा ने कहा कि उनके नाम पर अगर कुछ होता है तो इसमें किसी को एतराज नहीं होना चाहिए. सतीश चंद्र मिश्रा ने बसपा की सरकार बनने की बात करते हुए कहा कहीं कोई चुनौती नहीं दे रहा है. चुनौती किसी तरह की नहीं है. 2007 की तरह बहुजन समाज पार्टी प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है.

भाजपा पर किया तीखा हमला
हरदोई के गांधी मैदान में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतीश चंद्र मिश्रा ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या में एक साल पहले 5 अगस्त को शान शौकत के साथ भूमि पूजन किया गया था. उन्होंने कहा कि लोगों को ये दिखाया गया कि मंदिर बनाने की शुरुआत कर रहे हैं, नींव पूजन कर रहे हैं. लोगों को लगा कि एक साल के बाद मंदिर करीब-करीब बन चुका होगा. हम तो एक साल के बाद गए, हमने भी सोचा कि दर्शन करने जा रहे हैं वहां मंदिर तो करीब-करीब बन चुका होगा. लेकिन, वहां पर जाकर के देखा तो भूमि पूजन भी नहीं हुआ था, नींव पूजन भी नहीं हुआ था. वहां तो 5 ईंटो का पूजन किया गया था और उन ईंटो को सरयू नदी में डाल दिया या कहीं बंद करके रख दिया ये किसी को नहीं मालूम.

वोट मांगने के लिए लेते हैं धर्म का नाम 
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि आज तक जमीन में एक इंच की खुदाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि नींव डालने की बात तो दूर अभी शुरुआत भी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि इनकी नीयत ही नहीं है. भाजपा वाले खाली वोट मांगने के लिए धर्म का नाम लेते हैं. धार्मिक स्थान वोट मांगने के लिए नहीं होता है वो आस्था से जुड़ा होता है.  

समाजवादी पार्टी पर भी साधा निशाना 
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रबुद्ध सम्मेलन में समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार जब भी आती है, चाहे 2003 में थी, चाहे 2012 में थी तो डकैती, फिरौती, बलात्कार, लूटपट, दंगे-फसाद इन सब की झड़ी लग जाती है. लोगों को मालूम है कि समाजवादी पार्टी के लोग खासतौर से दलित समाज और ब्राह्मण समाज पर हमलावर रहते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

UP: काबुल से सकुशल लौटे चंदौली के सूरज चौहान, कहा- अब कभी नहीं जाऊंगा अफगानिस्तान

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में बुरा है सड़कों का हाल, लोग बोले- कोई नहीं दे रहा है ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget