एक्सप्लोरर

IGI टर्मिनल 1 की छत गिरी, डिंपल यादव ने की बड़ी मांग, उठाए ये सवाल

IGI Terminal Update: दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टर्मिनल 1 पर हुए हादसे पर समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

IGI Terminal News: राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बीच शुक्रवार को तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा वाहनों पर गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे के बाद विमानों का परिचालन स्थगित करना पड़ा. नागर विमानन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रख रहे हैं और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अब इस पर समाजवादी पार्टी की नेता और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने प्रतिक्रिया दी है. दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1  की छत गिरने की घटना पर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "अफसोस की बात है. ये नया निर्माण हुआ था. दुर्भाग्यपूर्ण है, जांच होनी चाहिए."

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि तड़के करीब साढ़े पांच बजे घटना की सूचना मिलने के बाद तीन दमकल गाड़ियों को हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 (टी-1) पर भेजा गया.

सपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर, अखिलेश यादव को बताया भावी प्रधानमंत्री, कहा- आप हैं, विश्वास है

अधिकारियों ने बताया कि छत के अलावा सहारा देने के लिए लगाए गए खंभे (सपोर्ट बीम) भी गिर गए, जिससे टर्मिनल के ‘पिक-अप और ड्रॉप एरिया’ में खड़ी कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. ‘पिक-अप और ड्रॉप एरिया’ वह भाग है जहां यात्रियों को लाने-ले जाने वाले वाहन खड़े होते हैं.

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को हवाई अड्डे के पास स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि छह घायलों में से एक को उस कार से बचाया गया, जिस पर लोहे का बीम गिरा था.

मलबा हटाने का काम जारी
अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के टर्मिनल-एक पर हुए हादसे के बाद यहां मलबा हटाने का काम जारी है.

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) ऊषा रंगनानी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के 'टर्मिनल-1' के बाहर वाला ‘शेड’ ध्वस्त होने से चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. यह शेड प्रस्थान स्थल के द्वारा संख्या एक से द्वार संख्या दो तक फैला था.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और छह लोग घायल हैं.

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं.

नागर विमानन मंत्री के राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से दिल्ली में हवाई अड्डे के 'टी-1' पर छत का एक हिस्सा गिरने की घटना की निगरानी कर रहा हूं. घटनास्थल पर बचावकर्मी काम कर रहे हैं. साथ ही एयरलाइनों को टी1 पर सभी प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी गई है.'

उन्होंने कहा, 'घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. बचाव कार्य अभी भी जारी है.'

सूत्रों ने बताया कि टर्मिनल-एक पर उड़ानों का प्रस्थान दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया गया है और हवाई अड्डा संचालक अस्थायी रूप से परिचालन को 'टर्मिनल-दो' और 'टर्मिनल-तीन' पर स्थानांतरित करने पर विचार कर रहा है. टर्मिनल-एक केवल घरेलू उड़ानों का संचालन करता है.

सूत्रों ने बताया कि छत का हिस्सा गिरने की घटना के तुरंत बाद उड़ानों का प्रस्थान स्थगित कर दिया गया. हालांकि, जो यात्री पहले से ही टर्मिनल के अंदर थे, वे अपनी उड़ानों में सवार हो गए.

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डायल) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘आज सुबह से जारी भारी बारिश के कारण दिल्ली में हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 के पुराने प्रस्थान प्रांगण में छत का एक हिस्सा तड़के करीब पांच बजे गिर गया. इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है और आपातकालीन कर्मी प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और चिकित्सकीय मदद प्रदान कर रहे हैं.’’

प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के कारण टर्मिनल-1 से सभी विमानों का प्रस्थान अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘चेक-इन काउंटर’ बंद कर दिए गए हैं.

कुछ उड़ानें भी रद्द करनी पड़ीं
टर्मिनल पर विमानों का प्रस्थान स्थगित होने के कारण कुछ उड़ानें भी रद्द करनी पड़ीं.

इंडिगो विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण टी-1 पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है.

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘इससे दिल्ली में उड़ानें रद्द हो गई हैं क्योंकि यात्री टर्मिनल में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं. टर्मिनल के अंदर पहले से मौजूद यात्री अपनी नियोजित उड़ानों में सवार हो सकेंगे, लेकिन जिन यात्रियों को दिन में (अन्य समय पर) उड़ानों में सवार होना था, उन्हें अन्य विकल्प दिए जाएंगे.’’

स्पाइसजेट विमानन कंपनी ने सोशाल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उड़ानें रद्द कर दी गई हैं क्योंकि टी-1 अगले नोटिस तक संचालन के लिए आंशिक रूप से बंद रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget