एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: बिना कोरोना टेस्ट के घूमने जाने की सोच रहे हैं तो हो जाए सावधान, सीएम के एलान पर नहीं हो रहा अमल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुताबिक अगर चार दिन के लिए कोई पर्यटक उत्तराखंड आ रहा है तो उसे कोरोना वायरस टेस्ट कराने की कोई जरूरत नहीं है. लेकिन स्थिति इसके बिल्कुल उलट है.

देहरादून: कोरोना वायरस महामारी के बीच देव भूमि उत्तराखंड में घूमने की सोच रहे हैं तो ये खबर ध्यान से पढ़ लें. दरअसल चार दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आदेश दिया कि अगर चार दिन के लिए कोई पर्यटक उत्तराखंड आ रहा है तो उसे कोरोना वायरस टेस्ट कराने की कोई जरूरत नहीं है. लेकिन स्थिति इसके बिल्कुल उलट है.

राज्य की राजधानी देहरादून में अगर पर्यटक आ रहे हैं तो प्रशाशन उनसे कोरोना रिपोर्ट मांग रहा है. अगर किसी के पास कोरोना रिपोर्ट नहीं है तो उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा है या बॉर्डर से वापस भेजा जा रहा है. इतना ही नहीं अगर आप जैसे तैसे मशहूर पर्यटक स्थल मसूरी या धनोल्टी चले गए हैं तो बिना कोरोना रिपोर्ट के होटल में रूम नहीं मिल रहे हैं. ऐसे में एक बात साफ है कि स्थानीय प्रशासन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आदेश का पालन नहीं कर रहा है.

एबीपी न्यूज़ ने मसूरी घूमने आए कई लोगों से बात की, जिनको होटल नहीं मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यहां घूमने आये एक पर्यटक सौरभ कुमार ने बताया, "सीएम रावत ने कुछ दिनों पहले कहा था कि अब चार दिन के लिए पर्यटक बिना कोरोना की रिपोर्ट के राज्य में घूमने आ सकते हैं. इसलिए मैंने अपनी कोरोना जांच नहीं कराई, लेकिन अब जब मैं मसूरी पंहुच गया हूं तो मुझे बिना कोरोना की रिपोर्ट के होटल नहीं मिल रहा."

सौरभ ने आगे कहा, "मेरी सीएम रावत से विनती है कि वह जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करें, ताकि मेरी तरह यह घूमने आए बाकी पर्यटक परेशान ना हों"

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्या कहा था?

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था, "अगर चार दिन के लिए कोई पर्यटक उत्तराखंड आ रहा है तो उसे कोरोना वायरस टेस्ट कराने की कोई जरूरत नहीं है." उन्होंने इस बारे में सभी अधिकारियों की आदेश दे दिए थे.

बता दें कि सीएम रावत के इस आदेश के बाद अधिकारियों को साफ कह दिया गया था कि जो लोग उत्तराखंड आना चाहते हैं, उन्हें आने दें और उनका स्वागत करें.

यह भी पढ़ें.

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में रिकॉर्ड 1 लाख मरीज ठीक हुए, 75 हजार नए संक्रमित, लगातार 20वें दिन हजार से ज्यादा मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget