एक्सप्लोरर

जानें, भारतीय क्रिकेट टीम की 'नारंगी जर्सी' को लेकर क्या है विवाद

30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में टीम इंडिया भगवा यानी नारंगी जर्सी में मैदान में उतरेगी। नारंगी जर्सी को लेकर भारत में राजनीति शुरू हो गई है। सपा-कांग्रेस ने मोदी सरकार पर क्रिकेट में भगवा राजनीति को शामिल करने की कोशिश का आरोप लगाया है। एबीपी गंगा की इस खास रिपोर्ट में देखिए, भारतीय क्रिकेट टीम की 'नारंगी जर्सी' का क्या मोदी सरकार से कोई कनेक्शन है?

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के महासंग्राम के बीच भारत में टीम इंडिया की 'नारंगी जर्सी' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस और सपा इसको लेकर केंद्र सरकार का घेराव कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इंडियन क्रिकेट टीम की नारंगी जर्सी के पीछे मोदी सरकार का हाथ है और अब क्रिकेट में मौजूदा सरकार भगवा राजनीति को शामिल करने की कोशिश में है। हालांकि, इस बवाल के बीच अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने स्पष्टीकरण दिया है। आईसीसी ने अपने बयान के जरिए उन तमाम आरोपों को खारिज किया है, जिस पर राजनीति हो रही है। आईसीसी ने अपने बयान में क्या कुछ कहा उससे पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर किस वजह से जर्सी का रंग बदलने की जरूरत पड़ी।

जर्सी में बदलवा की जरूरत क्यों पड़ी?

दरअसल, इंग्लैंड और भारत दोनों क्रिकेट टीमों की जर्सी का रंग एक जैसा यानी नीला है। यही वजह है कि मेजवान टीम इंग्लैंड के साथ होने वाले मैच में टीम इंडिया को अपनी अपनी 'अल्टरनेट जर्सी' (वैकल्पिक जर्सी) का इस्तेमाल करना होगा, जोकि नारंगी होगी।

जानें, भारतीय क्रिकेट टीम की 'नारंगी जर्सी' को लेकर क्या है विवाद

30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ नारंगी जर्सी में उतरेगी टीम इंडिया

बता दें कि 30 जून को टीम इंडिया का मुकाबला मेजबान इंग्लैंड से होगा। इसी मैच में भारतीय टीम पारंपरिक नीले रंग की जर्सी की बजाय नारंगी जर्सी में खेलती दिखेगी। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि नारंगी जर्सी का मतलब पूरी जर्सी उसी रंग की होगी। दरअसल, इस नई वैकल्पिक जर्सी में नील रंग के साथ नारंगी रंग भी होगा।

विवाद के बीच क्या बोला ICC

  • नारंगी जर्सी पर छिड़े विवाद के बीच आईसीसी ने कहा है कि जर्सी के रंग के विकल्प के लिए बीसीसीआई को कई सारे विकल्प दिए गए थे। BCCI ने वही रंग चुना, जो जर्सी के रंग के साथ बेहतर लगा। बदलाव की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि इंग्लैंड की टीम भी भारतीय टीम की तरह नीली जर्सी पहनती है।
  • ICC ने कहा कि टीम इंडिया की जर्सी का नया डिजाइन भारत की पुरानी टी-20 जर्सी से लिया गया है, जिसमें नारंगी रंग था। नई जर्सी को अमेरिका में बैठे डिजानर ने डिजाइन किया है। जिसमें कोई नया रंग इस्तेमाल नहीं किया गया। जर्सी को डिजाइन करने के दौरान इसका भी ध्यान रखा गया कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों को पहचानने में क्रिकेट प्रेमियों को कोई दिक्कत न आए।

BCCI ने क्या कहा

इस पर बीसीसीआई के के कार्यवाहक अक्ष्यक्ष सी के खन्ना ने कहा गया कि नई जर्सी का रंग बोर्ड ने तय किया है। नारंगी जर्सी में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। जर्सी को लेकर भारत में हो रही राजनीति से बोर्ड का कोई लेना-देना नहीं है।

कांग्रेस-सपा का आरोप, नारंगी जर्सी पर भगवा राजनीति

दरअसल, भगवा यानी नारंगी जर्सी को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मोदी सरकार का घेराव करते हुए इसका विरोध किया है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायक एमए खान ने कहा कि ये सरकार हर चीज को अलग नजर से दिखने और देखने की कोशिश पूरे देश में पिछले पांच साल से कर रही है। ये सरकार भगवाकरण की तरफ इस देश को ले जाने का काम कर रही है।

वहीं, सपा नेता आबू आसिम आजमी ने कहा कि इस फैसले के पीछे केंद्र की मोदी सरकार का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार पूरे देश का भगवाकरण करना चाहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि तिरंगे में अन्य रंग भी हैं, केवल नारंगी ही क्यों चुनें? बेहतर होगा कि जर्सी तिरंगे पर आधारित हो।

ICC के नियमों के मुताबिक

ICC के नियमों की बात की जाए तो, आईसीसी टूर्नामेंट में दो टीमें एक- दूसरे के खिलाफ एक ही रंग की जर्सी में नहीं खेल सकती हैं। इसी कारण टीमों के पास एक वैकल्पिक रंग की जर्सी होती है। इसी नियम के तहत टूर्नामेंट में खेलते हुए मेजबान टीम को अपनी जर्सी के रंग को बरकरार रखना होता है। जिसका मतलब है कि मेजबान इंग्लैंड अपनी जर्सी का रंग नहीं बदल सकती। इसी कारण भारतीय टीम को अपनी जर्सी के रंग में बदलाव करना पड़ा, क्योंकि दोनों ही टीमों की जर्सी का रंग नीला है। मौजूदा टूर्नामेंट में दो जून को बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी जर्सी की शर्ट बदल ली थी। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाड़ी हरे की बजाय पीले रंग की शर्ट में मैदान में उतरे थे।

जानें, वर्ल्ड कप की सभी 10 टीमें की जर्सी का वैकल्पिक रंग

                         टीम  जर्सी रंग           वैकल्पिक जर्सी रंग
अफगानिस्तान    नीला       लाल
ऑस्ट्रेलिया   सुनहरा (गोल्ड)       हरा
बांग्लादेश   हरा      लाल
इंडिया   नीला     नारंगी
न्यूजीलैंड   काला     सिल्वर ग्रे
पाकिस्तान   हरा     लाइम
साउथ अफ्रीका   हरा     सुनहरा (गोल्ड)
श्रीलंका   नीला     पीला
 वेस्टइंडीज   मैरून    वेस्टइंडीज की जर्सी का रंग किसी टीम से नहीं मिलता, तो वैकल्पिक रंग नहीं चुना
इंग्लैंड  हल्का नीला   अन्य टीमें वैकल्पिक जर्सी के साथ खेल रही हैं
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget