एक्सप्लोरर

अलीगढ़: एसएसपी कार्यालय पर दंपत्ति ने की आत्मदाह की कोशिश, महिला बोली- नहीं मिल रहा है न्याय

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एसएसपी ऑफिस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दंपत्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने अनहोनी से पहले दोनों को काबू में कर लिया. महिला का आरोप है कि उसको न्याय नहीं मिल रहा है. वह कई बार पुलिस के चक्कर लगा चुकी है.

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एसएसपी कार्यालय पर शनिवार को अचानक एक दंपत्ति ने न्याय न मिलने की दलील देते हुए मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की. जैसे ही उन्होंने तेल की कैन निकाली एसएसपी कार्यालय पर मौजूद सुरक्षाकर्मी तत्काल हरकत में आए और दंपति से मिट्टी के तेल की कैन छीन ली. पुलिस ने दंपत्ति को हिरासत में लेते हुए कार्रवाई की बात कही है.

दरअसल, अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव लोहगढ़ का रहने वाला सुरजीत हरियाणा के बल्लभगढ़ में काम करता था। लॉकडाउन होने के बाद वह अलीगढ़ अपने गांव वापस आ गया था. गांव में उसका अपने पिता और भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि पिता ने उसको संपत्ति में हिस्सा नहीं दिया. इसके बाद सुरजीत की पत्नी लता ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ का मामला थाना अतरौली में दर्ज करा दिया था, जिसकी पुलिस जांच कर रही है.

सुरजीत और उसकी पत्नी को लगा कि मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इसी को लेकर सुरजीत अपनी पत्नी लता के साथ मिट्टी के तेल का कैन लेकर एसएसपी कार्यालय पर पहुंच गया. जैसे ही उन्होंने एसएसपी कार्यालय कैंपस में मिट्टी के तेल की कैन निकाली वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की नजर उन पर पड़ी. सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल दंपत्ति के हाथ से मिट्टी के तेल की कैन छीन ली. दोनों को पकड़कर एसएससी के सामने पेश किया. एसएसपी ने पूरे मामले पर दोनों को समझाया और उसके बाद पुलिस हिरासत में महिला थाने भेज दिया. महिला का आरोप है कि उसको न्याय नहीं मिल रहा है. वह कई बार पुलिस के चक्कर लगा चुकी है.

अलीगढ़: एसएसपी कार्यालय पर दंपत्ति ने की आत्मदाह की कोशिश, महिला बोली- नहीं मिल रहा है न्याय

वहीं, पूरी घटना पर अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल शर्मा ने बताया के पूरा मामला थाना अतरौली में लोहगढ़ गांव पड़ता है. गांव का रहने वाला सुरजीत सिंह बल्लभगढ़ में काम करता था. वह अपने गांव आया था. इसका अपने परिवार में जमीन को लेकर विवाद था. पिता जमीन में हिस्सा नहीं दे रहे थे. इसे लेकर सुरजीत की पत्नी ने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत थी जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया था. इसी को लेकर दंपत्ति ऑफिस आए थे. लेकिन, अचानतक तेल की कैन निकालकर सुसाइट अटैम्पट किया. इस तरह की हरकत कोई करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

औरैया: किसान बेटे और मां ने जहर खाकर की आत्महत्या, फसल में नुकसान की वजह से आर्थिक तंगी से था परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; मायानगरी में ऑरेंज अलर्ट
मुंबई समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; मायानगरी में ऑरेंज अलर्ट
चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Gorilla Glass में ऐसा क्या, जो फोन की स्क्रीन को टूटने नहीं देता? मजबूती जानकर रह जाएंगे हैरान
Gorilla Glass में ऐसा क्या, जो फोन की स्क्रीन को टूटने नहीं देता? मजबूती जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget