एक्सप्लोरर

यूपी में पहले दिन कितने लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, बनेंगे कितने बूथ? यहां पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग ने 16 जनवरी से शुरू हो रहे कोविड वैक्सीनेशन का पूरा खाका तैयार कर लिया है. यूपी में करीब 9 लाख हेल्थ वर्कर्स को पहले चरण में कोविड वैक्सीन लगाई जानी है.

लखनऊ: कोविड वैक्सीनेशन शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी और झांसी के हेल्थ वर्कर्स, लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे. पहले दिन उत्तर प्रदेश में 31,100 हेल्थ वर्कर्स को कोविड की वैक्सीन लगाई जाएगी. लखनऊ में 1,100 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगेगी. स्वास्थ्य विभाग ने 16 जनवरी से शुरू हो रहे कोविड वैक्सीनेशन का पूरा खाका तैयार कर लिया है.

बता दें कि प्रदेश में करीब 9 लाख हेल्थ वर्कर्स को पहले चरण में कोविड वैक्सीन लगाई जानी है. इसकी शुरुआत 16 जनवरी से होगी. प्रदेश में वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए 852 केंद्रों में से पहले दिन यानी 16 जनवरी को 311 पर वैक्सीनेशन होगा. पहले दिन सभी केंद्रों पर 1-1 बूथ होगा. प्रत्येक बूथ पर 100-100 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगेगी. यानी कुल मिलाकर पहले दिन 31,100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी.

प्रत्येक बूथ पर 100-100 लाभार्थियों को वैक्सीन लगनी है

राजधानी लखनऊ में सबसे अधिक हेल्थ वर्कर्स का वैक्सीनेशन होना है. करीब 51 हज़ार हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगनी है. लखनऊ में इसके लिए कुल 61 केंद्र बनाये गए हैं. हालांकि पहले दिन इनमें से 11 पर ही वैक्सीनेशन होगा. इससे पहले 16 जनवरी को लखनऊ में 16 केंद्रों पर वैक्सीनेशन होना तय था लेकिन अब पहले दिन के लिए केंद्र की संख्या 11 की गई है. प्रत्येक केंद्र पर पहले दिन 1-1 बूथ ही रहेगा. प्रत्येक बूथ पर 100-100 लाभार्थियों को वैक्सीन लगनी है. इस हिसाब से लखनऊ में पहले दिन 1100 का वैक्सीनेशन होगा.

लखनऊ में पहले दिन केजीएमयू, एसजीपीजीआई, आरएमएल इंस्टिट्यूट, बलरामपुर, वीरांगना अवंती बाई, सीएचसी माल, इंदिरा नगर, मोहनलालगंज, चिनहट, सहारा हॉस्पिटल, एरा मेडिकल कॉलेज में वैक्सीनेशन होगा.

ये भी पढ़ें-

यूपी की राजनीति में 'मोदी मैन' एके शर्मा की एंट्री, योगी कैबिनेट में मिल सकती है जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget