एक्सप्लोरर

प्रयागराज के होटल मिलन पैलेस में पाकिस्तानी नागरिकों की एंट्री बैन, चर्चा का विषय बना नोटिस

पुलवामा हमले के बाद होटल मालिक ने यह तय किया था कि भारत-पाक के संबंध बेहतर होने तक वह पाकिस्तानी नागरिकों को अपने होटलों में कमरे नहीं देंगे।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। प्रयागराज में एक होटल मालिक ने शहर में स्थित अपने दो होटलों में पाकिस्तानी नागरिकों की एंट्री बैन कर दी है। पुलवामा हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ उपजे आक्रोश के बाद ऐसा किया गया था। इस संबंध में होटलों में एक नोटिस भी लगाया गया था लेकिन गुरुवार को मामला सामने आने के बाद सिविल लाइंस स्थित होटल से पुलिस ने नोटिस फाड़कर फेंक दिया। इससे होटल के मालिक और कर्मचारियों में नाराजगी है जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और मामले की जांच कराई जाएगी।

कमरा लेने कोई नहीं आया होटल मिलन के मालिक हरजिंदर सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस और लीडर रोड पर उनके दो होटल हैं। पुलवामा हमले के बाद देश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए उन्होंने यह तय किया था कि दोनों देशों के संबंध बेहतर होने तक वह पाकिस्तानी नागरिकों को अपने होटलों में कमरे नहीं देंगे। इस संबंध में एक नोटिस भी उन्होंने लगा दिया था। वैसे इस बीच कोई पाकिस्तानी नागरिक कमरा मांगने आया भी नहीं। हालांकि, आते भी तो उन्हें रूम अलॉट नहीं किया जाता लेकिन गुरुवार को कुछ पुलिसकर्मी उनके सिविल लाइंस स्थित होटल में आए और उन्होंने नोटिस फाड़ दिया।

प्रयागराज के होटल मिलन पैलेस में पाकिस्तानी नागरिकों की एंट्री बैन, चर्चा का विषय बना नोटिस

यह हमारा अधिकार है हरजिंदर ने कहा, 'हम अपने तरीके इस बेहद क्रूर हमले का विरोध कर रहे हैं। नोटिस फाड़ने से हम होटल में पाकिस्तानी नागरिकों को रूम नहीं देंगे। यह हमारा अधिकार है। देश का नागरिक होने के नाते हमें अगर सीमा पर भी जाना पड़े तो हम तैयार हैं।' वहीं, एसएसपी अतुल शर्मा ने कहा कि उन्हें नोटिस फाड़े जाने की जानकारी नहीं है। वह इस मामले की जांच करवाएंगे।

प्रयागराज के होटल मिलन पैलेस में पाकिस्तानी नागरिकों की एंट्री बैन, चर्चा का विषय बना नोटिस

पुलवामा में हुआ था आतंकी हमला बता दें कि इसी साल 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले के एक वाहन में आत्मघाती हमला किया था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। जिसे पुलवामा में जवानों की शहादत का बदला कहा गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget