एक्सप्लोरर

कानपुर: सियासत के लिये घोड़े की शवयात्रा, विधायक जी ने खूब बनाया माहौल

घोड़े की मौत के बाद उसकी अंतिम विदाई शाही अंदाज में निकाली गई है। साथ ही कई लोगों को सियासत करने का मौका मिल गया।

कानपुर, एबीपी गंगा। वैसे तो लोगों के अंतिम संस्कार में और अंतिम यात्रा में आप ने लोगों का हुजूम उमड़ते देखा होगा। लेकिन कभी किसी जानवर की मौत के बाद उसकी अंतिम यात्रा में भीड़ होना ये अजीब लगता है। कानपुर से एक ऐसा ही वाकया सामने आया है। यहां पर घोड़े की मौत पर लोगों की भीड़ तो उमड़ी साथ ही साथ कानपुर को दोनों सपा विधायक भी घोड़े की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जनप्रतिनिधि जिनके पास जनता की समस्या सुनने का समय नहीं रहता है वही जनप्रतिनिधि विपक्ष की राजनीति में मुद्दों की तलाश में जुटे हैं और यही वजह है कि आज एक घोड़े की मौत के बाद सपा से आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई और सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी पहुंचे और फूल चढ़ा कर नम आंखों से विदाई दी।

दरअसल कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चमनगंज में अंडरग्राउंड बिजली की लाइन का काम चल रहा है। वही पर खड़ा एक घोडा करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी। घोड़े की मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। घोड़े की मौत की खबर जैसे ही क्षेत्र के विधायकों को लगी तो घोड़े मालिक का दु:ख बाटने मौके पर अमिताभ बाजपेई और इरफान सोलंकी पहुंच गए और केस्को से घोड़े मालिक को मुआवजे दिए जाने की मांग की।

कानपुर: सियासत के लिये घोड़े की शवयात्रा, विधायक जी ने खूब बनाया माहौल

हालांकि केस्को ने घोडा मालिक को घोड़े की मौत के एवज में 50 हजार रूपये देने की बात कही। मामला निपटने के बाद घोड़े की अंतिम यात्रा निकाली गयी। जिसके लिए पूरी तैयारी की गयी। घोड़े को सफेद चादर से ढकने के बाद उसके ऊपर फूल चढ़ाये गए। इस दरमियान सपा के दोनों विधायकों ने मृतक घोड़े के ऊपर फूल चढ़ा कर अंतिम विदाई दी।

मौके पर पहुंचे सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि ये ऐसी घटना है जो योगी जी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। आज उनकी सरकार में एक कीर्तिमान जुड़ गया है यहां पर करंट की चपेट में आ कर एक घोड़े की मौत हो गयी। उनका कहना है कि पिछले साल भी एक युवक की मौत हो गयी थी लेकिन योगी सरकार की कान में जू तक नहीं रेग रहा है और कोई सुध नहीं ले रहे हैं। इरफान सोलंकी ने बताया कि आज हमने घोड़े के जनाजे को भी शहनशाई से उठाया है जैसे इंसान का उठाया जाता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget