एक्सप्लोरर

बरेली: ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात, झूठी शान के लिये पिता और चाचा ने बेटी को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार

बरेली में परिवार के खिलाफ जाकर दूसरे समुदाय में शादी करने पर पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी. यहीं नहीं लाश को नदी में बहा दिया. इस हत्याकांड में लड़की का चाचा ने भी साथ दिया

बरेली, एबीपी गंगा। यूपी के बरेली में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां अंतरजातीय लड़के से प्रेम विवाह करने पर लड़की के पिता और चाचा ने उसकी गला काटकर निर्मम हत्या कर दी. हत्या के बाद रामगंगा नदी में लाश फेंककर प्रेम कहानी का अंत कर दिया. ये सनसनीखेज खुलासा खुद बेटी की हत्या करने वाले पिता और चाचा ने किया है.

हत्या कर नदी में फेंकी लाश

नीलम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पिता और चाचा ने की जिन्होंने उसे पाल पोसकर इतना बड़ा किया और उन्हीं ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. झूठी शान के खातिर कातिल पिता और चाचा ने अपनी ही बटी के खून के प्यासे हो गये. पुलिस ने पिता और चाचा को गिरफ्तार कल लिया है, मीडिया के सामने दोनों ने कबूलनामा करते हुए कहा कि हमने नीलम को रामपुर के शाहबाजपुर पुल पर ले जाकर हसिए से नीलम की गर्दन काटी और फिर उसकी लाश को रामगंगा नदी में फेंक दिया.

वहीं नीलम के पति शत्रुघन प्रजापति का कहना है कि उसने पाली बिरादरी की नीलम से प्रेम विवाह किया था. लेकिन नीलम के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वो मुझसे शादी करे. जिसके बाद हम लोग दूसरे शहर में जाकर रहने लगे और लॉक डाउन होने की वजह से वापिस आ गए थे. जिसके बाद नीलम के पिता और उसके चाचा उसको जबरन मारते हुए ले गए और फिर उसकी हत्या कर दी. हालांकि शत्रुघ्न को यकीन नहीं हो रहा कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है.

वहीं, इस मामले में एसपी ग्रामीण डॉ संसार सिंह का कहना है कि तीन महीने पहले आंवला के खेड़ा मोहल्ले के शत्रुघन प्रजापति ने पड़ोस में रहने वाली नीलम पाली से लव मैरिज की थी. जिसके बाद ये लोग कहीं चले गए थे और लॉक डाउन होने पर ये दोनों आंवला में आकर रहने लगे. जिसके बाद उसके पिता नीलम को अपने साथ ले गए और फिर उसकी हत्या कर दी. उनका कहना है कि नीलम के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को खोजा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ नीला ड्रम कांड में सजा का ऐलान, मुस्कान-साहिल को फांसी
मेरठ नीला ड्रम कांड में सजा का ऐलान, मुस्कान-साहिल को फांसी
उत्तराखंड: गधे-घोड़ों वाले बयान पर BJP में भीतरघात, कांग्रेस से आए नेताओं पर बहस
उत्तराखंड: गधे-घोड़ों वाले बयान पर BJP में भीतरघात, कांग्रेस से आए नेताओं पर बहस
'काले धन से अकूत संपत्ति...', आजम खान पर ED के शिकंजे पर बोले BJP विधायक
'काले धन से अकूत संपत्ति...', आजम खान पर ED के शिकंजे पर बोले BJP विधायक
माफिया अतीक की जमीन पर गरीबों को मिलेगा घर, योगी सरकार बनाएगी फ्लैट
माफिया अतीक की जमीन पर गरीबों को मिलेगा घर, योगी सरकार बनाएगी फ्लैट

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget