एक्सप्लोरर

डंके की चोट पर कहता हूं, CAA वापस नहीं होने वाला; पढ़ें अमित शाह के भाषण की बड़ी बातें

CAA के समर्थन में गृहमंत्री अमित शाह की लखनऊ में रैली को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत तमाम विपक्षी दलों को निशाने पर लिया। शाह ने कहा कि अखिलेश पहले पढ़ें और फिर बोलें।पढ़ें अमित शाह के भाषण की बड़ी बातें

लखनऊ, एबीपी गंगा। नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ रैली के दौरान विपक्षी दलों को निशाने पर लिया। शाह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का घेराव करते हुए कहा कि अखिलेश को पहले पढ़ना चाहिए और फिर बोलना चाहिए। शाह ने कांग्रेस, सपा, बसपा, टीएमसी समेत तमाम विपक्षी दलों पर सीएए को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि अखिलेश, मायावती और राहुल इमरान खान की बोली बोलते हैं।

अमित शाह ने राहुल, अखिलेश और मायावती को निशाने पर लिया
  • महात्मा गांधी जी ने 1947 में कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू, सिख भारत आ सकते हैं। उन्हें नागरिकता देना, गौरव देना, भारत सरकार का कर्तव्य होना चाहिए। नेहरू जी ने कहा था कि केंद्रीय राहत कोष का उपयोग शरणार्थियों को राहत देने के लिए करना चाहिए। इनको नागरिकता देने के लिए जो करना चाहिए वो करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया।
  • कांग्रेस के पाप के कारण धर्म के आधार पर भारत के दो टुकड़े हुए। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की संख्या कम होती रही। आखिर कहां गए ये लोग? कुछ लोग मार दिए गए, कुछ का जबरन धर्म परिवर्तन किया गया।
  • इस बिल में किसी की नागरिकता लेने का प्रावधान नहीं है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यकों पर वहां अत्याचार हुए, वहां उनके धार्मिक स्थल तोड़े जाते हैं। वो लोग वहां से भारत आए हैं। ऐसे शरणार्थियों को नागरिकता देने का ये बिल है।
  • देश में CAA के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा है, दंगे कराए जा रहे हैं। CAA में कहीं पर भी किसी की नागरिकता लेने का कोई प्रावधान नहीं है, इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है।
  • इस बिल को लोकसभा में मैंने पेश किया है। मैं विपक्षियों से कहना चाहता हूं कि आप इस बिल पर सार्वजनिक रूप से चर्चा कर लो। ये अगर किसी भी व्यक्ति की नागरिकता ले सकता है, तो उसे साबित करके दिखाओ।
  • नरेन्द्र मोदी जी CAA लेकर आए हैं। कांग्रेस, ममता बनर्जी, अखिलेश, मायावती, केजरीवाल सभी इस बिल के खिलाफ भ्रम फैला रहे हैं।
  • मैं आज डंके की चोट पर कहने आया हूं कि जिसको विरोध करना है करे, CAA वापस नहीं होने वाला है।

रैली में अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ.दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

बता दें कि सीएए के खिलाफ विपक्षी दलों के दुष्प्रचार के खिलाफ प्रदेश में भाजपा की ये तीसरी रैली है। इससे पहले सीएए के समर्थन में भाजपा ने 18 जनवरी को वाराणसी और 19 तारीख को गोरखपुर में रैली की थी। लखनऊ के बाद अब 22 जनवरी को मेरठ और कानपुर में सीएए की समर्थन में रैली आयोजित की गई है। मेरठ रैली को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तो कानपुर की रैली को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर संबोधित करेंगे। वहीं, 23 जनवरी को आगरा में आयोजित रैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें:

शाहजहांपुर: बारात में शामिल होने जा रहे पांच लोगों की दर्दनाक मौत, ओवरटेक के चक्कर में खाई में गिरी कार Uttar Pradesh LIVE News Updates : योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज समेत पढ़ें प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget