एक्सप्लोरर

राम नगरी अयोध्या में होली की धूम, इकबाल अंसारी बोले- यहां कोई मतभेद नहीं

राम नगरी अयोध्या में होली की धूम है। यहां संतों ने होली खेली और जय श्री राम का नारा भी लगाया। इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या में हिंदू और मुसलमान सभी धर्म के लोग हैं और यहां पर किसी में कोई मतभेद नहीं है।

अयोध्या, एबीपी गंगा। राम नगरी अयोध्या में होली की धूम मची है। इस बार की होली बेहद खास है क्योंकि रामलला के पक्ष में फैसला आने के बाद अब राम मंदिर निर्माण को लेकर योजना कार्य शुरू हो चुका है और जल्द ही अस्थाई मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। जैसे ही रामलला अस्थाई मंदिर में विराजमान होंगे उसके बाद जमीन के समतलीकरण का कार्य शुरू होगा।

माना जा रहा है कि अप्रैल में प्रधानमंत्री आयोध्या आकर भूमि पूजन कर सकते हैं और मंदिर का निर्माण अप्रैल के पहले सप्ताह की बैठक के बाद शुरू हो सकता है। ऐसे में उत्साहित संतो ने सोमवार को होली खेली।

राम नगरी अयोध्या में होली की धूम, इकबाल अंसारी बोले- यहां कोई मतभेद नहीं

संत परमहंस दास के आवास पर दर्जनों संतों व बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने पूरे देश में सौहार्द का संदेश दिया। यहां संतों ने होली खेली और जय श्री राम का नारा भी लगाया। मुस्लिम पक्षकार व हिंदू पक्षकार एक दूसरे से गले मिले और और सौहार्द का संदेश दिया।

मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या में हिंदू और मुसलमान सभी धर्म के लोग हैं और यहां पर किसी में कोई मतभेद नहीं है। सारे लोग त्योहार मिलजुल कर मनाते हैं। त्योहार से मलाल दूर होता है। बाबरी पक्षकार ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि पूरे देश के लिए यह साल अच्छा गुजरे।

राम नगरी अयोध्या में होली की धूम, इकबाल अंसारी बोले- यहां कोई मतभेद नहीं

वहीं, रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि रामलला के पक्ष में फैसला आने के बाद यह पहली होली है। रामलला का भव्य दिव्य मंदिर बनने जा रहा है। देश के प्रति जिन लोगों के मन में दूषित भावना है वह दूर हो।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
यूपी: खतरे के निशान के ऊपर राप्ती-रोहिन और घाघरा नदी, बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा
यूपी: खतरे के निशान के ऊपर राप्ती-रोहिन और घाघरा नदी, बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा
सपा की राज्यसभा में बढ़ेगी सीट, BJP को अखिलेश ऐसे देंगे मात!
सपा की राज्यसभा में बढ़ेगी सीट, BJP को अखिलेश ऐसे देंगे मात!
देहरादून में ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन, सरकार को दिया 5 दिन का अल्टीमेटम
देहरादून में ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन, सरकार को दिया 5 दिन का अल्टीमेटम

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
Embed widget