एक्सप्लोरर

Holi 2025: होली पर यूपी में आप नहीं कर सकेंगे ये काम, सख्ती के निर्देश, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

UP Police: होली पर यूपी पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने किसी भी तरह के दंगे व लड़ाई को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिया हैं. होली के दिन ही जुमे की नमाज भी है.

Holi 2025: होली का पर्व नजदीक है. ऐसे में यूपी पुलिस ने होली त्योहार को लेकर एडवाइजरी जारी की है. होली और रमजान को लेकर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बरकरार है. 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली है. इस बार होली के दिन जुमे की नमाज भी है. इसलिए यूपी पुलिस ने किसी भी तरह के दंगे व लड़ाई को रोकने के लिए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के साथ एडवाइजरी भी जारी की है.

यूपी पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि, त्योहारों के दिन किसी भी नई परंपरा को शुरू करने की अनुमति न दी जाए. इसके साथ ही होलिका दहन के लिए सभी स्थानों का भ्रमण किया जाए. होलिका दहन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए. साथ ही आरजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाए.

होली के मौके पर धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे
होली त्योहार को देखते हुए जुलूस के मार्गों पर पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही कर ली जाए. जुमे के दिन पड़ने वाली होली को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारी धर्मगुरुओं, धार्मिक व्यक्तियों, आयोजकों तथा मजिस्ट्रेट संग बातचीत करे ताकि किसी भी समस्या का समय से निराकरण कर लिया जाए. किसी की भी धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे.

होली से पूर्व ही जनपदीय अभिसूचना तंत्र को पहले से ही सक्रिय कर लिया जाए. होली के मौके पर मिलने वाली छोटी से छोटी सूचना को ध्यान में रखा जाए और त्वरित कार्रवाई की जाए. अवैध जहरीली शराब से होने वाली किसी भी घटना को रोकने के लिए पहले से कार्य योजना तैयार की जाए. इसके साथ ही होली के दिन जिला अस्पताल एवं जनपद के अन्य अस्पतालों को एलर्ट रखा जाए. इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि चिकित्सालय में पर्याप्त दवाई हो.

मिश्रित आबादी क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी की जाए
होली के मौके पर नगर निगम से समन्वय स्थापित कर प्रकाश, पीने का साफ पानी की उचित व्यवस्था की जाए. घनी आबादी और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से निगरानी रखी जाए. बाजारों या व्यापारिक जगहों पर पुलिस बल द्वारा पेट्रोलिंग की जाए. इसके साथ ही यूपी 112 से  प्राप्त इवेंट का गहन अध्ययन कर किसी भी अप्रिय घटना होने से पहले ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

होली के मौके पर प्रदेश के संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर पुलिस पेट्रोलिंग कराई जाए. जरुरत पड़ने पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की जाए. दंगा नियंत्रण योजना का पहले से ही अभ्यास कर लिया जाए. इसके साथ ही होली और रमजान के आयोजन कार्यक्रम जहां एक स्थान और एक समय पर हो वहां आयोजकों से वार्ता कर समन्वय स्थापित कराई जाए.

एडवाइजरी का कड़ाई से पालन किया जाए- यूपी पुलिस 
जनपद की सभी कमिश्नर की सोशल मीडिया टीम 24 घंटे सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफार्म पर निगरानी रखें. इसके साथ ही मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया टीम के साथ समन्वय बनाए रखें. किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट या वीडियो को संज्ञान में लेकर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जाए. यूपी पुलिस ने एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करने के भी निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें- संभल मस्जिद मामले में होली से पहले मुस्लिम पक्ष की बड़ी जीत, हाईकोर्ट ने मंजूर की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
योगी सरकार का लगातार प्रयास, UP में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
योगी सरकार का लगातार प्रयास, UP में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
मीरजापुर में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में CM योगी ने भरी हुंकार, BJP के लिए मांगा समर्थन
मीरजापुर में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में CM योगी ने भरी हुंकार, BJP के लिए मांगा समर्थन

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget