एक्सप्लोरर

Holi 2025: होलिका दहन के पहले भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा में फूल बरसाएंगे सीएम योगी, 27 साल से हो रहे शामिल

श्री श्री होलिका दहन उत्‍सव समिति के सदस्‍य मनीष पटवा ने बताया कि सीएम योगी आदित्‍यनाथ 27 साल से इसमें सम्मिलित हो रहे हैं. इस बार 98वां वर्ष समिति की ओर से मनाया जा रहा है.

Gorakhpur News: होलिका दहन के पहले निकलने वाली भक्‍त प्रहलाद की शोभायात्रा के पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भक्‍तों पर पुष्‍पवर्षा कर होली के उल्‍लास में शामिल होंगे. वे बतौर मुख्‍य अति‍थि इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. सीएम योगी 27 वर्षों से गोरक्षपीठ की इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं. उनके पहले ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ भी होलिका दहन उत्‍सव समिति की ओर से आयोजि‍त होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते रहे हैं. होलिका दहन के पहले निकलने वाली इस शोभायात्रा में फूलों की पुष्‍पवर्षा के सा‍थ होली खेलने वाले गोरखपुर के लोगों के बीच अलग ही उल्‍लास दिखाई देता है.  

गोरखपुर के पाण्‍डेयहाता में होलिका दहन के पूर्व निकलने वाली ये शोभायात्रा 13 मार्च को निकलेगी. हालांकि इस बार गोरखपुर के लोग होली का पर्व 14 मार्च को पूरे देश के साथ मनाएंगे. इस लिहाज से होलिका दहन गुरुवार यानी 13 मार्च को शाम को मुहूर्त के अनुसार होगा. इसके ठीक पहले सीएम योगी श्री श्री होलिका उत्सव समिति पाण्डेय होता की ओर से आयोजित भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा को दोपहर 3 बजे हरी झंडी देकर रवाना करेंगे.

1927 से हर साल किया जा रहा होलिका दहन
इस 6 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में फूलों की होली होगी. इसके साथ ही गोरखपुर के लोग होली के उल्लास में डूब जाएंगे. इसके पहले उनका समिति की ओर से सम्मान और उद्बोधन भी होगा. श्री श्री होलिका दहन उत्‍सव समिति पाण्‍डेयहाता के अध्‍यक्ष विपिन पटवा ने बताया कि पांडेयहाता पर इस बार 98वां साल है. वर्ष 1927 से ये आयोजन होता चला आ रहा है. 

श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति पाण्‍डेयहाता के संगठन मंत्री आशीष गुप्ता ने बताया कि गुरुवार 13 मार्च को दोपहर 3 बजे सीएम योगी आदित्‍यनाथ श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. वे होलिका दहन के कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि सम्मिलित होंगे. समिति की ओर से 1927 से होलिका दहन का आयोजन किया जा रहा है. 

अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क, यहां से होगी शुरुआत

27 सालों से शामिल हो रहे सीएम योगी
वहीं श्री श्री होलिका दहन उत्‍सव समिति के सदस्‍य मनीष पटवा ने बताया कि सीएम योगी आदित्‍यनाथ 27 साल से इसमें सम्मिलित हो रहे हैं. इस बार 98वां वर्ष समिति की ओर से मनाया जा रहा है. यहां पर उद्बोधन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा को झंडी देकर रवाना करेंगे. 

ये शोभायात्रा पाण्डेय हाता से शुरू होकर घंटाघर, मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, बेनीगंज, ईदगाह रोड, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक और घंटाघर होते हुए नॉर्मल चौक के बाद पाण्डेयहाता पर संपन्न होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Cabinet Expansion Live: उत्तराखंड में आज हो सकता है पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट का विस्तार, 5 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ
उत्तराखंड में आज हो सकता है पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट का विस्तार, 5 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ
आगरा में देर रात दर्दनाक हादसा, कैला देवी से लौट रही कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत 
आगरा में देर रात दर्दनाक हादसा, कैला देवी से लौट रही कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत 
हरिद्वार: 6 महीने पहले हुए हादसे के बाद मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अलर्ट, नवरात्रि पर कोने-कोने में CCTV
हरिद्वार: 6 महीने पहले हुए हादसे के बाद मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अलर्ट, नवरात्रि पर कोने-कोने में CCTV
UP Weather: यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran War: '140 मिलियन बैरल ईरानी तेल...', अमेरिका ईरान को लेकर लेने जा रहा बड़ा फैसला, मजबूरी में यूटर्न लेंगे ट्रंप!
'140 मिलियन बैरल ईरानी तेल...', अमेरिका ईरान को लेकर लेने जा रहा बड़ा फैसला, मजबूरी में यूटर्न लेंगे ट्रंप!
UP Weather: यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
2137 'डक'..., बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास
2137 'डक'..., बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास
Ustaad Bhagat Singh BO Day 1: साउथ में 'धुरंधर 2' नहीं 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, बंपर हुई ओपनिंग, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
साउथ में चला 'उस्ताद भगत सिंह' का जादू, बनी साल की तीसरे सबसे बड़ी ओपनर
Middle East War: 'इजरायल करेगा सऊदी के तेल ठिकानों पर हमला...', ईरान का सनसनीखेज दावा, बताया बन रहा फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन
'इजरायल करेगा सऊदी के तेल ठिकानों पर हमला...', ईरान का सनसनीखेज दावा, बताया बन रहा फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन
तंदूर में पक रही चाप फिर भी बढ़ाए प्राइज, कस्टमर के सवाल पर दुकानदार की हंसी हुई वायरल
तंदूर में पक रही चाप फिर भी बढ़ाए प्राइज, कस्टमर के सवाल पर दुकानदार की हंसी हुई वायरल
IPS vs CAPF क्या अंतर है, प्रमोशन कैसे होता है और आखिर विवाद क्यों है?
IPS vs CAPF क्या अंतर है, प्रमोशन कैसे होता है और आखिर विवाद क्यों है?
Embed widget