एक्सप्लोरर

Holi 2024: होली के रंग में रंगे रामलला, अयोध्या में भक्तों ने खूब उड़ाये रंग-गुलाल

Happy Holi 2024: अयोध्या में होली पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह और उमंग श्रद्धालुओं में देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए साथ ही प्रभु श्रीराम के साथ होली खेली.

Ayodhya News: होली का पर्व पूरे देश भर में 25 मार्च को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तो वहीं प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में भी होली को लेकर राम भक्तों में अलग उत्साह देखा गया. श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली होली बेहद शानदार रही मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भक्त भी अपने आराध्य के साथ गुलाल की होली खेल कर भाव विभोर हो गए हैं. हर कोई प्रभु राम के साथ होली खेल कर उनका प्रसाद पाकर गदगद है. इस दौरान प्रभु श्रीराम के साथ होली खेलने पहुंचे श्रद्धालुओं जय श्रीराम के नारे भी लगाएं.

अयोध्या में राम मंदिर में बनने के बाद 25 मार्च को पहली होली मनाई गई. होली पर्व को यादगार बनाने के लिए भक्त देश के कोनों कोनों से यहां होली खेलने पहुंचे. श्रद्धालु कीर्ति किशोरी कहती हैं कि बहुत अच्छा लग रहा है आज दर्शन करके भगवान राम के चरणों में प्रणाम करके यह कहना चाहूंगी कि श्री राम राम रघुनंदन रामा ,श्री राम राम भरता कृष्ण रामा , श्री राम राम शरणाम भव राम रामा भगवान राघवेंद्र सरकार के साथ अवध की अद्भुत होली का जो आनंद आ रहा है वह बताया नहीं जा सकता. मैं बांके बिहारी जी के चरणों से आई हूं और उनका प्रेम भरा पैगाम लेकर ठाकुर जी के चरणों में आई हूं. यहां की होली बहुत अद्भुत है और 500 वर्षों बाद ऐसा उत्सव मनाया जा रहा है और दर्शन करके बड़ा आनंद आया. 

दूर-दराज से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु
श्रद्धालु सुषमा तिवारी बताती है कि, बहुत अच्छा है यहां सबसे पहले मैं बोलूंगी जय श्रीराम अयोध्या में यह राम जी की पहली होली है और हम सब होली साथ में मनाने आए हैं मंदिर में रामलला को चढ़ाने के लिए गुलाल भी दिया जा रहा है और प्रसाद भी हम सब लोगों को बहुत अच्छा लगा है.  श्रद्धालु आरती अयोध्या में आकर बहुत अच्छा लगा आज रामलला की अपने मंदिर में पहली होली है गुलाल प्रसाद में मिला और हम लोगों ने अंदर होली भी खेली , बहुत अच्छी व्यवस्था है हम लोगों को बहुत आनंद आया.

ये भी पढ़ें: Haldwani Road Accident: होली पर मातम, नैनीताल रोड़ पर बड़ा हादसा, पलटी कार, तीन की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget