एक्सप्लोरर

Holi 2023: यूपी में होली पर ये गाने रहेंगे बैन, सख्त लहजे में सीएम योगी की चेतावनी, जानें- क्या हैं गाइडलाइंस

Holi 2023 Guidelines in UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी देते हुए कहा, ''अश्लील और फूहड़ गीत कतई न बजें. धर्मस्थलों पर रंग न डाले जाएं. छोटी सी अफवाह माहौल को बिगाड़ सकती है.''

Holi 2023: देशभर में होली के त्योहार की धूम है. रंग, गुलाल और पिचकारी से बाजार सज गए हैं. मिठाइयों और गुजिया की खुशबू की महक गुलजार है. आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी होली का रंग चढ़ा हुआ है. इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी अराजक तत्वों को चेतावनी दे दी है.

होली समेत आने वाले त्योहारों को लेकर यूपी में गाइडलाइन जारी कर दी गई है. सीएम योगी ने होलिकोत्सव, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज़, चैत्र नवरात्र, राम नवमी आदि महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन के संबंध में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

अश्लील और फूहड़ गीत कतई न बजें- योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी देते हुए कहा, ''शोभायात्रा और जुलूस में ऐसी कोई भी गतिविधि न हो जो दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को उत्तेजित करे. अश्लील और फूहड़ गीत कतई न बजें. धर्मस्थलों पर रंग न डाले जाएं.'' उन्होंने कहा कि छोटी सी अफवाह माहौल को बिगाड़ सकती है ऐसे में पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहना होगा.

UP Politics: अखिलेश यादव ने शेयर की दर्द भरी तस्वीरें, गांधी परिवार और स्मृति ईरानी का नाम लिए बिना किया बड़ा दावा

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ''पर्व-त्योहार में शासन द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. धार्मिक परंपरा और आस्था को सम्मान दें, लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी. आयोजकों को अनुमति देने से पूर्व उनसे शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए.'' योगी ने कहा कि शरारतपूर्ण बयान जारी करने और माहौल खराब करने व ऐसा करने का प्रयास करने वालों को कतई बर्दाश्त ना किया जाए और उनसे कड़ाई से पेश आएं. आदित्यनाथ ने कहा कि होली के मौके पर कतिपय शरारती तत्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को अनावश्यक रूप से उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें. संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget