एक्सप्लोरर

अयोध्याः हिस्ट्रीशीटर राजेश निषाद पर मंदिर में हुआ जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, हालत गंभीर

अयोध्या में देर शाम हिस्ट्रीशीटर राजेश निषाद को गोली मार दी गई. जिसके बाद गंभीर हालत में घायल उसे लखनऊ रेफर कर दिया. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

अयोध्या, एबीपी गंगाः अयोध्या में शाम के वक्त एक हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला हुआ. इस दौरान गंभीर रूप से घायल हुए हिस्ट्रीशीटर रहे राजेश निषाद को लखनऊ रेफर किया गया है. फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक देर शाम को जब अयोध्या में दुकानें बंद हो रही तो लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज सुनी. जिसके बाद लोग पहुंचे तो देखा राजेश निषाद को कलवार मंदिर में घुसकर गोली मार दी गई है. राजेश निषाद को सीने में तीन गोलियां मारी गईं. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया. जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है. अयोध्या के एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि कलवार मंदिर के सामने ही मोटरसाइकिल सवार तीन युवक आए और आपस में विवाद के बाद उन्होंने राजेश निषाद को गोली मार दी. इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

हिस्ट्रीशीटर है निषाद गौरतलब है कि राजेश निषाद के ऊपर भी कई मुकदमे चल रहे थे और वह अयोध्या कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है. कलवार मंदिर पर भी इसी का कब्जा था और इसको लेकर विवाद भी चल रहा था. शनिवार को लगभग 8:00 बजे के आसपास जब राजेश कलवार मंदिर के सामने खड़ा था. उसी समय मोटरसाइकिल सवार तीन युवक वहां पहुंचे. जिनसे राजेश की कुछ देर तक बात होती रही. इसी बातचीत के दौरान आपस में विवाद की नौबत आ गई. जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों ने राजेश के सीने पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी. जिसके बाद आनन-फानन में उसे श्री राम अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया.

गोलीकांड से खड़े हुए सवाल अयोध्या के रिहायशी इलाके में जिस तरह से गोली कांड हुआ उसको लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं. इसमें एक सवाल मंदिर के विवाद से जुड़ा बताया जाता है. गोलीकांड के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. लोगों के आक्रोश को देखते हुए हरकत में आई पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल और एक आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, घटना के कारणों को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. अन्य दोनों आरोपी मोहित तिवारी और नवीन पांडे फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः

नोएडा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल, एक बदमाश फरार सहारनपुरः अश्लील वीडियो वायरल होने पर नाबालिग युवती ने जहर खाकर दी जान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ा जोर, आज नोएडा-आगरा समेत 43 जिलों में बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बदरा
यूपी में मानसून ने पकड़ा जोर, आज नोएडा-आगरा समेत 43 जिलों में बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बदरा
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget