एक्सप्लोरर

Hijab Controversy: 'हिजाब वाली एक दिन बनेगी प्रधानमंत्री'- ओवैसी के इस बयान का CM Yogi ने दिया जवाब

ओवैसी ने बीते शनिवार को बयान दिया था कि हिजाब पहने कोई बच्ची देश की प्रधानमंत्री बनेगी. ओवैसी के इसी बयान पर सीएम योगी ने निशाना साधते हुए कहा कि भारत शरीयत से नहीं संविधान से चलेगा.

Hijab Controversy: देश के एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में हिजाब (Hijab) पहनने को लेकर जारी विवाद के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा है कि एक दिन ऐसा आएगा, जब हिजाब पहने कोई बच्ची देश की प्रधानमंत्री बनेगी. वहीं ओवैसी के इस बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने ट्वीट कर तंज कसा है.

सीएम योगी ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा शरीयत के हिसाब से नहीं चलेगा भारत

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि, " 'गजवा-ए-हिन्द' का सपना देखने वाले 'तालिबानी सोच' के 'मजहबी उन्मादी' यह बात गांठ बांध लें... वो रहें या न रहें...भारत शरीयत के हिसाब से नहीं, संविधान के हिसाब से ही चलेगा. जय श्री राम!"

ओवैसी ने ये ट्वीट किया था

बता दें कि शनिवार को ओवैसी ने कहा था कि,  "एक बच्ची अगर यह फैसला करती है कि मैं हिजाब पहनूंगी तो अब्बा-अम्मी भी बोलेंगे, बेटा पहन तुझे कौन रोकता है. देखेंगे इंशा अल्लाह. हिजाब पहनेंगे, कॉलेज जाएंगे, डॉक्टर भी बनेंगे, कलेक्टर भी बनेंगे, एसडीएम भी बनेंगे, बिजनेसमैन भी बनेंगे और एक दिन याद रखना... शायद मैं जिंदा नहीं रहूंगा. एक दिन देखना एक बच्ची हिजाब पहनकर प्रधानमंत्री बनेगी." ओवैसी का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब देश के शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनने को लेकर विवाद जारी है.

UP-Uttarakhand Election 2022 Voting LIVE: यूपी में आज दूसरे चरण की वोटिंग, 55 सीटें पर पड़ेंगे वोट, उत्तराखंड की सभी 70 पर मतदान 

ये है मामला
बता दें कि कर्नाटक स्थित उडुपी में हिजाब पहनकर आई लड़कियों को एक कॉलेज में दाखिल होने से रोके जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था. उसके बाद कर्नाटक के ही मांड्या में एक कॉलेज परिसर में कुछ अराजक तत्वों द्वारा बुर्का पहन कर आई लड़की को घेरकर नारेबाजी की गई थी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पूरे देश में इसकी निंदा भी की गई थी. वहीं इस मामले पर बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने हिजाब को निजता का मुद्दा बताया था. उन्होंने कहा था कि यह महिलाओं का मौलिक अधिकार और उनके सशक्तिकरण का मुद्दा है.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज Petrol-Diesel पर कितने रुपये बढ़े, जानिए यहां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
यूपी वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे लाखों नाम, दो दिन में 5.59 लाख आवेदन
यूपी वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे लाखों नाम, दो दिन में 5.59 लाख आवेदन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget