एक्सप्लोरर

देहरादून के पुरुकुल-किमाड़ी गांव के बीच सड़क निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, 20 मार्च को अगली सुनवाई

UP News: देहरादून के पुरुकुल-किमाड़ी गांव के बीच दो नई सड़कों के निर्माण को लेकर पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए कोर्ट ने सुनवाई के दौरान अंग्रेजी अनुवादित रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

Dehradun News: देहरादून के पुरुकुल-किमाड़ी गांव के बीच दो नई सड़कों के निर्माण और इससे पर्यावरण को हो रहे नुकसान को लेकर दायर जनहित याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने वन विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से रिपोर्ट अंग्रेजी में प्रस्तुत न किए जाने पर नाराजगी जताई. कोर्ट ने दोनों विभागों के अधिकारियों को अगली सुनवाई में अंग्रेजी अनुवादित रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया है. इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी.

हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में याचिकाकर्ता और संबंधित विभागों को 1 मार्च को विवादित सड़क का संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था. हालांकि, वन विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने रिपोर्ट तो प्रस्तुत की, लेकिन वह अंग्रेजी में अनुवादित नहीं थी. इस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए मसूरी के डीएफओ (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मुख्य अभियंता को अगली सुनवाई में अंग्रेजी अनुवाद के साथ रिपोर्ट जमा करने को कहा है.

सड़क निर्माण से पर्यावरण को नुकसान- याचिकाकर्ता
'सिटीजन फॉर ग्रीन दून इलेवन' नामक पर्यावरण संरक्षण संगठन ने इस मामले में जनहित याचिका दायर की है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि देहरादून और मसूरी के बीच स्थित पुरुकुल और किमाड़ी गांव पहले से ही सड़क मार्ग से जुड़े हुए हैं. इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत इन गांवों के लिए एक और नई सड़क बना दी.

याचिका में कहा गया है कि इस सड़क के निर्माण से पर्यावरण को गंभीर क्षति हुई है. सड़क के कटान से निकला मलबा नीचे फेंक दिया गया, जिससे प्राकृतिक जल स्रोत बंद हो गए और पेड़-पौधों को भारी नुकसान हुआ. संगठन के अनुसार, पीएमजीएसवाई योजना के तहत केवल उन्हीं गांवों को सड़क से जोड़ा जाता है, जहां पहले से सड़क नहीं होती. लेकिन इस मामले में पहले से सड़कों की उपलब्धता के बावजूद नई सड़क बना दी गई, जिससे क्षेत्र का पारिस्थितिक संतुलन प्रभावित हुआ है.

अगली सुनवाई में अनूदित रिपोर्ट के साथ उपस्थित हो- कोर्ट
याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि नई सड़क के कारण न केवल जैव विविधता को नुकसान हुआ है, बल्कि इससे मिट्टी का कटाव भी बढ़ा है. उन्होंने अदालत से मांग की है कि इस सड़क के निर्माण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए. हाईकोर्ट ने डीएफओ और मुख्य अभियंता को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अगली सुनवाई में अंग्रेजी में अनूदित रिपोर्ट के साथ उपस्थित हों. 20 मार्च को होने वाली सुनवाई में इस मामले पर विस्तृत चर्चा होगी और पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर कोर्ट का रुख स्पष्ट होगा.

यह भी पढ़ें- रामपुर में मुस्लिमों के डर से पलायन को मजबूर हिन्दू परिवार, घर में घुसकर बेटी से छेड़छाड़, केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
'नहीं सुना तो सत्ता से बाहर हो जाएगी BJP', संजय निषाद के बयान से हलचल
'नहीं सुना तो सत्ता से बाहर हो जाएगी BJP', संजय निषाद के बयान से हलचल
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget