एक्सप्लोरर

कानपुर CMO डॉ हरिदत्त नेमि को चार्ज लेने से रोकने वाले अफसरों पर हाईकोर्ट सख्त, मामले का रिकॉर्ड तलब

Kanpur के सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमि के निलंबन पर स्टे के बावजूद उन्हें काम से रोकने वाले अफसरों को हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा ऐसे अफसरों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

कानपुर में सीएमओ डॉक्टर हरिदत्त नेमि के निलंबन का मामले पर हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद भी  डॉक्टर नेमि को चार्ज लेने से रोकने वाले अफसरों पर हाई कोर्ट सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने आदेश का माखौल उड़ाने वाले अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई. हाईकोर्ट ने डॉ नेमि की ओर से दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें काम करने से रोकने वाले अफसरों को फटकार लगाई और पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है. 

हाईकोर्ट ने कानपुर के सीएमओ डॉक्टर हरिदत्त नेमि के निलंबन के आदेश पर स्टे लगा दिया था, बावजूद इसके उनके ऑफिस में पहुंचने पर आला अफसरों की ओर से तमाशा खड़ा किया गया और डॉक्टर नेमि को काम करने से रोकने की कोशिश की गई, जिस पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख दिखाया है. कोर्ट ने पूरे मामले का सारा रिकॉर्ड 28 जुलाई को सुबह 11 बजे तलब किया है. कोर्ट ने कहा कि यदि रिकॉर्ड में हेराफेरी की गई तो जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

हाईकोर्ट ने लगाई अधिकारियों को फटकार 
हाईकोर्ट ने आदेश का मखौल उड़ाने वाले कानपुर के आला अफसरों पर भी नाराजगी जताई और पूरे मामले का सारा रिकॉर्ड 28 जुलाई को सुबह 11 बजे तलब किया है. डॉ नेमि ने हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना याचिका दाखिल की है. इस याचिका में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा, कानपुर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम कानपुर नगर राजेश कुमार,एसीपी अभिषेक पांडे, चकेरी एसओ संतोष शुक्ला, सीएमओ कानपुर नगर डॉक्टर उदयनाथ को विपक्षी पक्षकार बनाया है.

डॉक्टर नेमि को 16 जून को निलंबित कर उनके स्थान पर डॉक्टर उदयनाथ को चार्ज दिया गया था. इस बीत डॉ. नेमि की याचिका पर हाईकोर्ट ने 7 जुलाई को उनके निलंबन आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी. इसके ऑर्डर की कॉपी संबंधित सीनियर अफसरों को भेज कर डॉ. नेमि ने सीएमओ ऑफिस में जाकर चार्ज लिया. उनके चार्ज लेते समय कानपुर के एडीएम राजेश कुमार, एसीपी अभिषेक पांडे और एसओ संतोष शुक्ला पर बदसलूकी और कोर्ट के आदेश की अवमानना का आरोप लगाया.

हाईकोर्ट के आदेश पर जिले के अफसरों की इस प्रतिक्रिया पर डॉ नेमि ने अवमानना के तहत कार्यवाही की मांग की. याची की ओर से हाईकोर्ट को घटना के फोटोग्राफ भी दिखाए गए है. हालांकि कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने अनुपालन में डॉक्टर हरिदत्त नेमि को 16 जुलाई को चार्ज दे दिया है.  

प्रयागराज में गंगा-यमुना में सैकड़ों नावें डूबीं, लापता, नाविक हुए परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोगों की मौत, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोगों की मौत, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget