एक्सप्लोरर

धमकी भरी चिट्ठी के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशनों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. दरअसल हापुड़ और मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर डाक से आया एक धमकी भरा पत्र मिला है. जिसमें प्रमुख रेलवे स्टेशनों सहित मंदिरों को उड़ाने की धमकी दी गई है.

दिवाली के त्योहार से ठीक पहले आतंकी धमकी के चलते यूपी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. सभी जनपदों के पुलिस प्रभारियों और कमिश्नरेट को सतर्कता और निगरानी के कड़े निर्देश दिए गए हैं. वहीं एयरपोर्ट, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन समेत भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर बम डिस्पोजल स्क्वायड,, एंटी सबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन की जा रही है.

डाक से आये धमकी भरे पत्र के बाद जारी किया गया हाई अलर्ट

बता दें कि यूपी में हाई अलर्ट हापुड़ और मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर डाक से आये एक धमकी भरे पत्र के बाद जारी किया गया है. पत्र में 26 नवंबर को यूपी के कई रेलवे स्टेशनों और महत्वपूर्ण स्थानों पर बम विस्फोट की धमकी देने की बात लिखी गई है.  गौरतलब है कि पत्र में अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का नाम लिखा है.

यूपी के कई रेलवे स्टेशनों और प्रमुख मंदिरों को उड़ाने की धमकी दी गई है

इस संबंझ में एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि पत्र साधारण डाक से आया है और उसमें यूपी के हापुड़ रेलवे स्टेशन समेत लखनऊ, कानपुर, खुर्जा, अलीगढ़, गोरखपुर, मुरादाबाद, टूंडला जैसे कई रेलवे स्टेशन और कुछ राज्यों के प्रमुख मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. पत्र में लिखा है कि 26 नवंबर को उपरोक्त स्थानों पर सिलसिलेवार धमाके किए जाएंगे. पत्र मिलते ही प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है. सभी जगह पर सतर्कता बढ़ा दी गई है. सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों के साथ ही प्रतिष्ठित सरकारी व निजी इमारतों की सुरक्षा पुख्ता की जा रही है.

अराजक तत्व शांति भंग करने के लिए भेजते हैं ऐसे पत्र

इसके साथ ही एडीजी ने कहा कि  पत्र कहां से आया है? इसके बारे में जानकारी के लिए पुलिस के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों को लगाया गया है. उन्होंने कहा कि अक्सर त्योहार के पहले कुछ अराजक तत्व शांति व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से ऐसे पत्र भेज देते हैं. पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही और चूक नहीं करेगी और धमकी भरे पत्र की गहराई से छानबीन के साथ ही प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

Akhilesh Jinnah Comment: जिन्ना की तारीफ पर भड़के सीएम योगी, बोले- देश के सामने माफी मांगे अखिलेश यादव

UP Weather Updates: यूपी में इस बार कड़ाके की ठंड का अनुमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन
मुख्यमंत्री योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन
गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
योगी सरकार दे रही तकनीक आधारित फॉरेंसिक शिक्षा को बढ़ावा
योगी सरकार दे रही तकनीक आधारित फॉरेंसिक शिक्षा को बढ़ावा
यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट
यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget