एक्सप्लोरर

UP Politics: हेमा मालिनी पर रणदीप सुरजेवाला की टिप्पणी को लेकर रवि किशन ने कहा-'ऐसी भाषा पार्टी की मानसिकता को बताती है'

UP News: सांसद रवि किशन ने रणदीप सुरजेवाला की हेमामालिनी पर किए गए टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि यह भाषा पार्टी की मानसिकता को बताती है. महिलाओं पर टिप्पणी करना कांग्रेसियों ने धर्म बना लिया है.

Gorakhpur News: देश में लोकसभा चुनाव के पहले सियासत जहां गर्म हो गई है, तो वहीं नेताओं की बेतुकी बयानबाजी भी शुरू हो गई है. आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला को रवि किशन ने करारा जवाब दिया गया. उन्होंने कहा कि हेमामालिनी जैसी शालीन महिला और अभिनेत्री पर टिप्पणी करना पूरी तरह से गलत है. उन्होंने कहा कि इसके पहले भी अभिनेत्री कंगना राणावत पर अभद्र टिप्‍पणी कांग्रेस की ओर से की गई है. वे जाकर सदन में देखें कि रवि किशन ने कितने प्रश्न किए हैं और राहुल गांधी ने कितने प्रश्न किए हैं, वे चुल्लू भर पानी में डूब जाएंगे. 

गोरखपुर में भाजपा लोकसभा संचालन समिति की गुरुवार को आयोजित बैठक के दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की हेमामालिनी पर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए रवि किशन ने कहा कि यह घृणित भाषा इस पार्टी की मानसिकता को बताता है. यही भाषा इन्होंने कंगना राणावत के लिए इस्‍तेमाल की थी. रवि किशन ने कहा कि हेमा मालिनी जी ने कितना विकास मथुरा में किया है. ये वहां जाकर देखें. वे ये बताएं कि महिलाओं का सम्मान कब करेंगे. महिलाओं पर टिप्पणी करना कांग्रेसियों ने धर्म बना लिया है. 

'एक लाख लोगों को दिया मैने रोजगार'
सांसद रवि किशन ने खुद सुरजेवाला से सवाल भी पूछे. उन्होंने कहा कि आप बहुत बड़े दिग्गज नेता हैं. मैं बहुत छोटा हूं, मिट्टी हूं,बच्चा हूं ,बालक हूं,कलाकार हूं और स्वयं से बना स्वयं कलाकार हूं. हीरा का चम्मच लेकर आपके बड़े नेता की तरह पैदा नहीं हुआ. इटली में पढ़ाई नहीं हुई. मिट्टी के घर से निकला हूं. सरकारी स्कूल से पढ़ा हूं. विश्व नाम जानता है मेरा रवि किशन. एक लाख लोगों को भोजपुरी इंडस्‍ट्री लगाकर रोजगार देने का कार्य किया हूं. सरकारी नौकरी नहीं अपने से स्वयं से हमने क्रिएट किया. अपने क्षेत्र में भी भोजपुरी इंडस्ट्री लगाकर रोजगार दिया.  

हम मोदी जी के योद्धा हैं: रवि किशन
रवि किशन ने कहा कि सुरजेवाला जी आपके लिए सवाल है. आप लोग नेता हैं.आपके बड़े नेता राहुल गांधी जी हैं. राहुल गांधी जी ने 5 साल में कितने प्रश्न पूछे पार्लियामेंट में रवि किशन ने कितने प्रश्न पूछे. 5 साल में ऑनलाइन जाकर चेक करिएगा, तो चुल्लू भर पानी में डूब जाएंगे. आप रवि किशन और राहुल गांधी के प्रश्न चेक करिएगा. 486 प्रश्न पूछा हूं. 10 प्राइवेट बिल लेकर आने वाला ये सांसद रवि किशन शुक्ल कलाकार बिरादरी का. आप तो नेता बिरादरी की बात कर रहे हैं. हमारे नेताओं ने हमको सिखाया है हम मोदी जी के "योद्धा हैं". हेमा जी ने क्या काम किया है मथुरा में जाकर देखिए. 

ये भी पढ़ें: बीजेपी के 'हनुमान' रहे दयाशंकर मिश्र बसपा के हाथी पर होंगे सवार? इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget